सरायकेला: बार एसोसिएशन में मना अधिवक्ता दिवस, नए बार भवन की उठी मांग

Saraikela : जिला बार एसोसिएशन के तत्वाधान में आज जिला बार भवन में  “अधिवक्ता दिवस ” मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद के फोटो पर मालार्पण कर किया गया।
इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार, प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट राजकुमार,  एडीजे टू कनकन पट्टादार, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ट अधिवक्ता गोलक बिहारी पति, सचिव देवाशीष ज्योतिषी उपस्थित रहे।
जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश में बताया कि सरायकेला बार अधिवक्ताओं के विकास के लिए लगातार काम कर रहा है ,यह झारखंड का पहला बार है जहां महिला अधिवताओं को मातृत्व सहयोग 10 हजार एवं अधिवक्ताओं के अधिकतम दो बेटियों के शादी में बार से सहयोग करने का प्रावधान अप्रैल 2022 में पास किया गया। ,इन्होंने जिला बार एसोसिएशन के भवन के लिए जमीन के लिए सरकार प्रस्ताव मांगा है, जो उपायुक्त के यहां लंबित है। इस पर प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश से पहल करने की अपील की गयी।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत