आदित्यपुर में ‘संवेदना’ की अनूठी पहल: राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए प्याऊ का हुआ उद्घाटन ​

भीषण गर्मी में 'संवेदना' ने बढ़ाया मदद का हाथ

आदित्यपुर: बढ़ती तपिश और चिलचिलाती धूप के बीच इंसानियत का सबसे सुंदर चेहरा ‘प्याऊ’ के रूप में सामने आया है। संवेदना टीम द्वारा आर.आई.टी. थाना क्षेत्र के रोड नंबर 4, गायत्री स्कूल के समीप प्याऊ की व्यवस्था की गई है। इस सेवा कार्य का विधिवत उद्घाटन आर.आई.टी. थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह, वार्ड 30 के पार्षद सुधीर चौधरी और संवेदना टीम के सदस्यों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

संवेदना

पुरानी परंपराओं को जीवंत करने का प्रयास

​मजदूर दिवस के अवसर पर शुरू की गई इस पहल का मुख्य उद्देश्य राहगीरों, मजदूरों और रिक्शा चालकों को भीषण गर्मी में राहत पहुँचाना है। उद्घाटन के दौरान उपस्थित अतिथियों ने राहगीरों के बीच नींबू पानी और शरबत का वितरण भी किया।
​संस्था के सदस्यों ने बताया कि:
​”दो दशक पहले शहर के हर चौराहे पर मिट्टी के घड़ों वाले प्याऊ दिखाई देते थे, जहाँ बिना किसी भेदभाव के हर प्यासा व्यक्ति पानी पीकर तृप्त होता था। आज वही पुरानी सेवा भावना फिर से जागृत करने की जरूरत है।”

​पुण्य का कार्य है जल सेवा

​थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। पार्षद सुधीर चौधरी ने कहा कि आज के दौर में जब लोग व्यापारिक दृष्टिकोण अपना रहे हैं, ऐसे में निःस्वार्थ भाव से प्याऊ लगाना समाज के लिए प्रेरणादायी है। राहगीरों ने भी इस व्यवस्था की सराहना की और कहा कि बढ़ती गर्मी में ठंडे पानी की यह सुविधा किसी वरदान से कम नहीं है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *