आदित्यपुर न्यू कॉलोनी उत्क्रमित उच्च विद्यालय में मना “अचीवमेंट डे”

Saraikela:- आदित्यपुर क्षेत्र न्यू कॉलोनी उत्क्रमित उच्च विद्यालय में बुधवार को शिक्षक दिवस के साथ अचीवमेंट डे भी मनाया गया.

इस वर्ष आदित्यपुर स्थित न्यू कॉलोनी उत्क्रमित उच्च विद्यालय को कई पुरस्कार और खिताब मिले हैं, इसी खुशी में स्कूल की प्राचार्य राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका संध्या प्रधान के नेतृत्व में अचीवमेंट डे समारोह का आयोजन हुआ, स्कूल की प्राचार्य संध्या प्रधान और स्वच्छता मंत्री को राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छ विद्यालय में नामित किया गया है, इसके साथ ही राज्य स्तर पर जिला का एकमात्र सरकारी विद्यालय है जिसे यह पुरस्कार प्राप्त होने का गौरव प्राप्त हुआ, विगत 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर राज्य के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो द्वारा विद्यालय और प्राचार्य संध्या प्रधान को पुरस्कृत किया गया था. प्राचार्य के शिक्षक दिवस के मौके पर रांची में रहने के कारण स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह भी मनाया गया, जहां स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए, गौरतलब है कि विद्यालय के छात्र लगातार प्राचार्य संध्या प्रधान के नेतृत्व में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे स्कूल की ख्याति दिनों दिन बढ़ती जा रही है ,आयोजित शिक्षक दिवस सह अचीवमेंट डे कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब की टीम, समेत बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के संजीव सिंह समेत अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत