Adityapur: बिष्टुपुर पब हमले के बाद मृत हिमांशु के घर पहुंचे आला अधिकारी, परिजनों में भारी आक्रोश, विधायक सरयू राय की मौजूदगी में प्रशासनिक वार्ता; बिना परिजनों के पोस्टमार्टम कराने पर उबला लोगों का गुस्सा

बिष्टुपुर पब हमले के बाद मृत हिमांशु के घर पहुंचे आला अधिकारी

सरायकेला: बिष्टुपुर के ‘डबल डाउन’ पब में अपराधियों द्वारा चपड़ से किए गए जानलेवा हमले में मृत हिमांशु सिंह के आदित्यपुर स्थित आवास पर सरायकेला और जमशेदपुर जिला प्रशासन के तमाम बड़े अधिकारी पहुंचे हैं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और शव को घर लाने के मुद्दे पर गहन मंथन चल रहा है। इस दौरान जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की मौजूदगी में प्रशासनिक वार्ता जारी है।

बैठक में सरायकेला एसडीओ अभिनव प्रकाश, जमशेदपुर सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी और सरायकेला SDPO समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।

जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: पुलिस की चूक स्वीकार, बिष्टुपुर थाना प्रभारी समेत 4 निलंबित, IG ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
​परिजनों और स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि प्रशासन ने देर रात हिमांशु के शव का पोस्टमार्टम उनके बिना कराया। इस फैसले से नाराज परिजन फिलहाल शव लेने को तैयार नहीं हैं। पीड़ित परिवार की मांग है कि दोषियों पर त्वरित कार्रवाई के साथ-साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

​इस दुखद घटना के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता, आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार पूर्व विधायक अरबिंद सिंह सहित कई बड़े राजनीतिक दिग्गजों का हिमांशु के घर लगातार आगमन हो रहा है। प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने और मामले को शांत कराने के प्रयास में जुटा है।

http://Jamshedpur News : बिष्टुपुर में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल और जिंदा गोली बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *