Adityapur Crime: बिस्टुपुर के बाद अब आदित्यपुर में भी खौफ: रंगदारी के लिए ज्वेलरी दुकान मालिक पर चापड़ से जानलेवा हमला

आदित्यपुर क्राइम न्यूज

आदित्यपुर: जमशेदपुर के बिस्टुपुर थाना क्षेत्र के बाद अब पड़ोसी ज़िला आदित्यपुर में भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आरआइटी थाना क्षेत्र के पथ संख्या 12 स्थित ‘प्रेम ज्वेलर्स’ में घुसकर अपराधियों ने दुकान मालिक पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल आभूषण विक्रेता की पहचान लंकाटोला निवासी प्रेम कुमार वर्मा के रूप में हुई है।

जमशेदपुर : पुलिस अधीक्षक नगर ने किया बिस्टुपुर थाना का निरीक्षण, दिए कई निर्देश

आदित्यपुर क्राइम न्यूज

​घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, प्रेम कुमार वर्मा अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी रंगदारी की मांग को लेकर उन पर चापड़ (धारदार हथियार) से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। इस हमले में उनके सिर पर गहरा घाव हुआ है और अत्यधिक खून बहने लगा। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस की पीसीआर वैन ने घायल व्यवसायी को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल भेजा, जहाँ उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

आदित्यपुर क्राइम न्यूज

​एक आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी से जांच जारी

वारदात को अंजाम देकर भाग रहे मुख्य आरोपी विशाल मिश्रा को स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, घटना में शामिल उसका दूसरा साथी आदित्य मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

थाना प्रभारी का बयान

आरआइटी थाना प्रभारी रविकांत पाराशर ने बताया कि मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। दुकान और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाकर अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

http://Adityapur: हिमांशु हत्याकांड: एनकाउंटर की मांग पर अड़े लोग आक्रोशित परिजनों ने डीजीपी से की न्याय की मांग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिष्टुपुर पब हमले के बाद मृत हिमांशु के घर पहुंचे आला अधिकारी

Adityapur: बिष्टुपुर पब हमले के बाद मृत हिमांशु के घर पहुंचे आला अधिकारी, परिजनों में भारी आक्रोश, विधायक सरयू राय की मौजूदगी में प्रशासनिक वार्ता; बिना परिजनों के पोस्टमार्टम कराने पर उबला लोगों का गुस्सा