Adityapur Area road issues: राष्ट्रपति के आगमन पर सज रहा VIP रूट, आवासीय और औद्योगिक सड़कों को भी ‘चकाचक’ करे प्रशासन: अनिल पासवान

आदित्यपुर : आगामी 29 दिसंबर को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन होने जा रहा है। जिले के लिए यह गौरव का क्षण है, लेकिन प्रशासन की कार्यशैली ने स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच नाराजगी पैदा कर दी है।

ये भी पढ़े:- Adityapur Encroachment Drive : राष्ट्रपति के आगमन से पहले आदित्यपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर लोजपा नेता अनिल पासवान ने की दुकानदारों के लिए की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग


अनिल पासवान ने उठाए सवाल

राष्ट्रपति के स्वागत के लिए आकाशवाणी चौक से एनआईटी तक की सड़कों को रातों-रात दुरुस्त किया जा रहा है, पेड़ों की छंटाई और लाइटिंग का काम युद्धस्तर पर जारी है। लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष अनिल पासवान ने कहा कि जहां वीआईपी रूट को चमकाया जा रहा है, वहीं आदित्यपुर-कांड्रा मार्ग और औद्योगिक क्षेत्र की आंतरिक सड़कें जर्जर हाल में हैं। नगर निगम क्षेत्र की नालियां बजबजा रही हैं और सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं।

​अनिल पासवान ने कहा कि एक तरफ छोटे दुकानदारों को हटाया गया, वहीं दूसरी ओर मुख्य मार्ग पर बिना पार्किंग के बनी बड़ी इमारतों और सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों पर निगम चुप्पी साधे हुए है। एशिया के सबसे बड़े औद्योगिक हब में शुमार इस क्षेत्र के कामगार और उद्यमी वर्षों से सड़क मरम्मत की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन प्रशासन तभी जागता है जब कोई बड़ा वीआईपी दौरा होता है। स्थानीय लोगों की मांग है कि राष्ट्रपति के आगमन जैसी तत्परता सामान्य दिनों में भी दिखाई जाए ताकि आम जनता को नारकीय स्थिति से मुक्ति मिल सके।

http://Ranchi LJP Lok Sabha election meeting: लोकसभा चुनाव को लेकर लोजपा की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक अनिल पासवान बने लोजपा के पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष ​