Adityapur: जनहित में बड़ा फैसला: जल संकट पर डिप्टी मेयर का एक्शन, जिंदल एजेंसी को दो दिन का अल्टीमेटम, लापरवाही पर दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Adityapur : आदित्यपुर:भीषण गर्मी के बीच वार्ड संख्या 15 और 16 में गहराते पेयजल संकट को लेकर आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। दिंदली बस्ती, दास पाड़ा और महतो पाड़ा के सैकड़ों परेशान ग्रामीणों की शिकायत पर डिप्टी मेयर ने तत्काल जलापूर्ति एजेंसी ‘जिंदल’ के कर्मियों को तलब किया।

​बैठक में जब एजेंसी कर्मियों ने बहानेबाजी शुरू की, तो डिप्टी मेयर ने सख्त लहजे में कहा, “जनता को पानी चाहिए, बहाने नहीं।” उन्होंने एजेंसी को दो दिनों के भीतर जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने का अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट किया कि सुधार न होने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​मुख्य बिंदु:

▪ ​प्रभावित क्षेत्र: वार्ड 15 और 16 के करीब 500 घर कई दिनों से पानी से वंचित।
▪ ​डिप्टी मेयर का रुख: जनता की मूलभूत सुविधाओं से समझौता नहीं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई।
▪ ​स्थानीय लोगों का आरोप: जिंदल एजेंसी के कमान संभालने के बाद से बढ़ीं मुश्किलें।

​इस मौके पर शिला पाल, छविरानी महतो और आशीष मल्लिक समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे, जिन्होंने डिप्टी मेयर की इस त्वरित कार्रवाई पर भरोसा जताया। डिप्टी मेयर ने आश्वस्त किया कि नगर निगम जनता के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा।

 

 

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा