Adityapur Kulupatanga Feeder: पुरेंद्र की मुहिम लाई रंग: कुलुपटांगा फीडर को दो हिस्सों में बांटा गया, अब बुनियादी सुधारों के इंतजार में उपभोक्ता

Adityapur (आदित्यपुर) : आदित्यपुर के कुलुपटांगा फीडर में लंबे समय से जारी बिजली संकट को दूर करने के लिए ‘आदित्यपुर गम्हरिया विकास समिति’ के अध्यक्ष सह नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह का सराहनीय प्रयास रंग लाने लगा है। उनके नेतृत्व में पिछले दिनों जमशेदपुर विद्युत एरिया बोर्ड के महाप्रबंधक (जीएम) अजीत कुमार से की गई मुलाकात के बाद विभाग एक्शन मोड में आ गया है।

फीडर

​मंगलवार को विभाग द्वारा एक बड़ा कदम उठाते हुए कुलुपटांगा फीडर को दो भागों में विभाजित कर दिया गया। इस विभाजन के बाद अस्तित्व में आए नए फीडर का नाम ‘आसंगी फीडर’ रखा गया है।

​लोड में आई कमी, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

​इस सुधार से कुलुपटांगा फीडर पर ओवरलोडिंग की समस्या काफी हद तक कम हुई है। पूर्व में इस फीडर का लोड लगभग 300 एम्पीयर तक पहुंच जाता था, जिसे अब घटाकर 210 एम्पीयर पर लाया गया है। अधिकारियों के अनुसार, मैदानी स्तर पर चल रहे कार्यों के बदौलत अगले एक सप्ताह के भीतर इस लोड को और कम करके 170 एम्पीयर तक लाने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे ट्रिपिंग की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

​बुनियादी ढांचे का काम अब भी अधूरा

​पुरेंद्र नारायण सिंह के प्रयासों से लोड शेडिंग की समस्या पर तो काम शुरू हो गया है, लेकिन जीएम द्वारा दिए गए अन्य ठोस आश्वासनों पर धरातल पर काम होना अभी बाकी है।

क्षेत्र की आवश्यकता के अनुसार 11KV के जर्जर 200 किलो वाले खंभों को बदलकर 400 किलोग्राम के मजबूत पोल लगाने, पेड़ों की टहनियों की छंटाई करने और खराब इंसुलेटर बदलने जैसे महत्वपूर्ण मेंटेनेंस कार्यों का निष्पादन अभी तक प्रारंभ नहीं हो सका है।

​स्थानीय उपभोक्ताओं को उम्मीद है कि पुरेंद्र नारायण सिंह के इस सक्रिय प्रयास के बाद विभाग जल्द ही बचे हुए बुनियादी कार्यों को भी गति देगा ताकि क्षेत्र को ब्रेकडाउन मुक्त बिजली मिल सके।

 

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा