Adityapur Bjp anniversary of Atal Bihari Vajpayee:अटल बिहारी वाजपेई ने झारखंड आंदोलनकारी को दिया सम्मान: चम्पाई सोरेन,आदित्यपुर में मनी अटल बिहारी बाजपेयी की 100वीं जन्म जयन्ती

Adityapur: अटल पॉर्क, आदित्यपुर में भारत रत्न स्व अटल बिहारी बाजपेयी की 100वीं जन्म जयन्ती मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मुख्य मंत्री चम्पाई सोरेन, सांसद विद्युतवरण महतो तथा प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष बड़कुअंर गगराई ने  अटल जी के कार्यों और जीवन वृत पर लगी प्रदर्शनी का संयुक्त रुप से उदघाटन कर किया.

पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चम्पाई सोरेन ने कहा कि अटल जी के कार्याे को झारखंड हमेशा याद रखेगा. उन्होंने पहली बार आदिवासी कल्याण मंत्रालय बनाया. उन्होंने सिर्फ झारखंड राज्य ही नहीं दिया, बल्कि झारखंड के आंदोलनकारियों को समुचित सम्मान भी उन्हीं ने दिया. कहा कि अटल जी ने सुशासन देने का कार्य किया. भाजपा संगठन उनकी जन्म जयंती को शताब्दी वर्ष के रूप में मनाएगी. हमें अटल जी के विचारो को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना है. आज केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार उनके विचारो को आगे बढ़ा रही है. उन्होंने कहा कि आज भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को आदिवासी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. अटल जी के कार्यों को हमेशा याद करेगा पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चम्पाई सोरेन ने कहा कि अटल जी के कार्याे को झारखंड हमेशा याद रखेगा. उन्होंने पहली बार आदिवासी कल्याण मंत्रालय बनाया. उन्होंने सिर्फ झारखंड राज्य ही नहीं दिया, बल्कि झारखंड के आंदोलनकारियों को समुचित सम्मान भी उन्हीं ने दिया.

अटल जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना हैः अर्जुन मुंडा

पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि अटल जी ने सुशासन देने का कार्य किया. भाजपा संगठन उनकी जन्म जयंती को शताब्दी वर्ष के रूप में मनाएगी. हमें अटल जी के विचारो को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना है. आज केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार उनके विचारो को आगे बढ़ा रही है. उन्होंने कहा कि आज भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को आदिवासी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. देश और हमारे प्रदेश में एकलव्य बिद्यालय आदिवासियों को शिक्षित कर रहे हैं. सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि भाजपा ने हीं झारखंड का निर्माण किया है तथा भाजपा ही इसे संवारेगी. मौके पर बड़कुअंर गगराई ने भी अपने विचार रखे. वहीं, पूर्व केन्द्रीय मंत्री के द्वारा जनसंघ काल के भाजपा नेताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया. इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के पूर्व मंत्री शैलेंद्र कुमार सिंह, बॉबी सिंह, सुनील श्रीवास्तव, राकेश सिंह, रंजीत प्रधान, पितोवास प्रधान, उषा पांडेय, ऋतिका मुखी, संजय सरदार, अजय पासवान, दिनेश कुमार उर्फ बबलू सिंह, अभिषेक आचार्या, दीपक मंडल, कविता दास, मनोज महतो, मनोज तिवारी, संजीव पासवान, कुमुद रंजन, देवेश महापात्रा, पाऊ सिंह, स्वप्निल सिंह, निरंजन मिश्रा, गणेश कालिंदी, पवन महतो, सावन गुप्ता, ब्रह्मानन्द झा, बिशु महतो, अमन प्रशाद, नंदन राजा, नीरू सिंह आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा के उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन रमेश हांसदा ने किया.

मजदूरों के शोषण और पुलिसिया दमन के विरोध

Adityapur Labor Protest: NCR में मजदूर आंदोलन की धमक: दमन के खिलाफ टाटा कांड्रा मार्ग पर गरजी इंडस्ट्रियल मजदूर यूनियन,12 घंटे काम और कम वेतन के खिलाफ मजदूरों का हल्लाबोल; CITU ने किया राष्ट्रव्यापी एकजुटता का आह्वान