Adityapur BJP PARIVARTAN YATRA: भाजपा की परिवर्तन यात्रा देर शाम पहुंची आदित्यपुर, पूर्व सीएम चंपाई हुए शामिल

Adityapur: भाजपा की परिवर्तन यात्रा मंगलवार को देर शाम आदित्यपुर पहुंची।  रथ पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, दिनेशानंद गोश्वामी, पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह, गणेश महाली, पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह, रमेश हांसदा, जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, महासचिव राकेश सिंह, भाजयुमो अनुराग जायसवाल, ललन शुक्ला, सतीश शर्मा आदि शामिल रहे।

ये भी पढ़े:- Saraikela Champai Soren Road stone laying: 35 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले सड़क का मंत्री चंपई सोरेन ने किया शिलान्यास

रथ पर सवार चपाई सोरेन ,अंबेडकर चौक पर माल्यार्पण करते पूर्व विधायक अरविंद सिंह व दिनेशानंद गोस्वामी

 सभी नेताओं ने रथ से ही संबोधित किया और राज्य की वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोला। सभी नेता रोड नंबर 4 स्थित बाबा साहेब बीआर अंबेडकर और आकाशवाणी चौक स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।  इसके बाद रथ एस टाइप और आशियाना मोड़ के लिए रवाना हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम