Adityapur Brown Sugar : 91 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार 

Adityapur: आदित्यपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। 

मामले की जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी  ने बताया कि मंगलवार को पुलिस की टीम मुस्लिम बस्ती में गश्ती कर रही थी। इसी क्रम में एक संदिग्ध युवक पुलिस को देख भागने लगा। जिसे खदेड़ कर पकड़ा गया। जिसकी पहचान मुस्लिम बस्ती एच रोड निवासी सद्दाम हुसैन के रूप में की गई. जब उसकी तालाशी ली गयी तो उसके पास 91 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर सरायकेला जेल न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में ब्राउन शुगर का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस छोटे तस्कारों को गिरफ्तार करने में सफलता पाती है लेकिन बड़ी मछलियां अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। लिहाजा नशे का यह कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *