Adityapur Congress procession : कांग्रेसियों ने मशाल जुलुस निकाला, राहुल की सांसद सदस्यता रद्द किये जाने का किया विरोध 

Adityapur : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार की शाम जिला कांग्रेस कमिटी के तात्वावधान में आदित्यपुर के आकाशवाणी चौक के पास से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किये जाने तथा मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ मशाल जुलुस निकाली गयी। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष विशु हेम्ब्रम तथा कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने किया।
कार्यक्रम के दौरान हाथों में मशाल लिए कांग्रेसी आकाशवाणी होते हुए शेरे पंचाब चौक पहुंच। इसके बाद पुन: वापस आकाशवाणी लौटे। इस दौरान केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाये गये। कांग्रेस जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी सरकार ने इस देश में राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द करके देश में अघोषत रूप से आपातकाल की घोषणा कर दी है। जिसका कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक प्रतिकार करेगी। जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम ने कहा कि जब तक राहुल गांधी जी की सदस्यता बहाल नहीं होती है तब तक कांग्रेस पार्टी कोल्हान और सरायकेला के सड़कों पर मोदी सरकार के खिलाफ अपना उलगुलान जारी रखेगी। कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि मोदी सरकार के तानाशाही रवैया से पूरा देश परेशान है। देश का नौजवान, किसान, मजदूर, महिलाएं सबके सब मोदी सरकार के तुगलकी फरमान के कारण आज अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी परितोष सिंह, प्रिंस सिंह, प्रदेश सचिव सुरेशधारी, प्रमोद सिंह, श्रीराम ठाकुर, समरेंद्र तिवारी, जगदीश नारायण चौबे, विनोद प्रधान, सपन प्रधान, खिरोद सरदार, जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, जीपा लाल मुंडा, राज बागची,  रामा शंकर पांडे, सिद्धेश्वर उपाध्याय, धर्मेंद्र कुमार वत्स, कुणाल राय, मुकेश श्रीवास्तव, पवन कुमार तिवारी, संदीप गोप, प्रकाश मंडल, रिजवान खान, कमल नयन, प्रमेंद्र कुमार मिश्रा, बृजेश सिंह, दयानंद सिंह, बुधराम बेसरा आदि उपस्थित थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन