Adityapur : आदित्यपुर थाना प्रभारी के बॉडीगार्ड पर वसूली का आरोप, डीआईजी ने दिया लाइन क्लोज का आदेश

Adityapur: आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार के बॉडीगार्ड के रूप में तैनात आरक्षी अशोक यादव को कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने लाइन क्लोज करने का आदेश दिया हैं. आरक्षी पर आरोप है कि वह आदित्यपुर थाना क्षेत्र में पैसे उगाही का काम कर रहा था. जिसकी शिकायत डीआईजी को प्राप्त हुई थी.

बताया जाता है कि आरक्षी की नियुक्ति खरकई टीओपी में की गई थी. लेकिन थाना प्रभारी के मौखिक आदेश पर खरकई प्रभारी द्वारा आरक्षी को थाना भेजा गया था. जहां से वह बॉडीगार्ड के रूप में तैनात था. इस संबंध कोल्हन डीआईजी अजय लिंडा ने बताया कि आरक्षी के विरुद्ध कुछ सूचनाएं प्राप्त हुई थी. जिसके आधार पर लाइन क्लोज किया गया है .इन्होंने अवैध वसूली जैसे आरोपों को खारिज किया है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु