Saraikella Accident Live:  इनकम टैक्स अधिकारी की अनियंत्रित स्कॉर्पियो दुकान में घुसी, देखें CCTV VIDEO

सरायकेला- कांड्रा मुख्य मार्ग पर रफ्तार का कहर जारी है. आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो चली है मंगलवार शाम भी इस सड़क पर एक तेज गति से आ रही अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क किनारे दुकान में जा घुसी जिसमें एक बाइक सवार घायल हो गया.
देखें CCTV VIDEO
कोलाबीरा मुख्य बाजार सड़क किनारे स्थित दुकान में इनकम टैक्स एडिशनल कमिश्नर की स्कॉर्पियो (संख्या JHO1EY-1739) सरायकेला जाने के क्रम में कोलाबीरा मुख्य सड़क पर एक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए सीधे सड़क किनारे दुकानों में जा घुसी. इस दुर्घटना में बाइक सवार घायल हुआ. जबकि सड़क किनारे दुकान को अनियंत्रित स्कार्पियो ने क्षतिग्रस्त कर दिया. दुर्घटना में बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से जख्मी हुआ है. जिसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. बताया जाता है कि स्कार्पियो चालक गाड़ी में फंसा रहा जिसे स्थानीय लोगों ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला. इधर दुर्घटना का पूरा वीडियो दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है.
दुर्घटनाग्रस्त इनकम टैक्स अधिकारी की स्कॉर्पियो
दुर्घटनाग्रस्त इनकम टैक्स अधिकारी की स्कॉर्पियो
सड़क दुर्घटना के बाद इनकम टैक्स अधिकारी हुए नदारद
तेज रफ्तार से आ रहे स्कॉर्पियो गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि गाड़ी में पीछे बैठे इनकम टैक्स के अधिकारी मौके से नदारद हो गए. स्थानीय लोगों द्वारा बताया कि घटना के फौरन बाद अधिकारी चुपके से निकल गए .जबकि ड्राइवर गाड़ी में फंसा रहा इस दुर्घटना में दुकानदारों को भी काफी क्षति हुई है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु