Adityapur Dussehra 2025:आदित्यपुर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ दशहरा पर्व, नगर निगम व प्रशासन ने की उत्कृष्ट व्यवस्था

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में इस वर्ष दशहरा पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। विजयदशमी के अवसर पर जिला प्रशासन एवं आदित्यपुर नगर निगम द्वारा प्रतिमा विसर्जन के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में समय पर और व्यवस्थित तरीके से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन संपन्न हो सका।

ये भी पढ़े:-सहारा गार्डन सिटी में सिंदूरदान के साथ विसर्जन जुलूस में शामिल हुई महिलाएं, झूमते मां दुर्गा को दी विदाई

कल्पनापुरी में आयोजित दुर्गा पूजा प्रतिमा का विसर्जन करती महिलाएं

आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश ने जानकारी दी कि नगर निगम क्षेत्र में कुल 32 स्थानों पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया था। इनमें से 26 पूजा पंडालों में 2 अक्टूबर को ही विजयदशमी के अवसर पर प्रतिमा विसर्जन कर दिया गया, जबकि शेष 6 पंडालों में शुक्रवार 3 अक्टूबर को विसर्जन किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से जयप्रकाश उद्यान और रोड नंबर 32 के पास स्थित खरकई नदी तट पर मुख्य विसर्जन घाट का निर्माण कराया गया था। यहां साफ-सफाई, लाइटिंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रतिमाओं के सुरक्षित विसर्जन के लिए हाइड्रा, जेसीबी और अन्य आवश्यक संसाधनों की भी व्यवस्था की गई थी।प्रशासक रवि प्रकाश ने बताया कि नगर निगम की टीम और शहरवासियों के सहयोग से इस बार दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व बिना किसी अव्यवस्था के सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रशासन ने पूजा समितियों का भी आभार जताया जिन्होंने नियमों का पालन करते हुए समय पर विसर्जन किया और पूरे आयोजन को सहयोग दिया।

http://Adityapur Basanti Durga Puja: बासंती दुर्गा पूजा महाअष्टमी पर महागौरी की आराधना में जुटे भक्त, प्राचीन गौड़ मंदिर से भक्तों की गहरी आस्था VIDEO

मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Saraikela MNREGA Strike : मानदेय और सुरक्षा की मांग को लेकर मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ठप होंगे विकास कार्य, तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के बाद सरकार की बेरुखी से नाराज कर्मचारियों ने लिया फैसला