Adityapur: ESIC अस्पताल आदित्यपुर का होगा विस्तार: बेड की संख्या होगी 100, कोल्हान के मजदूरों को बड़े अस्पतालों में मिलेगी रेफरल की सुविधा

आदित्यपुर ESIC अस्पताल

आदित्यपुर : कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) अस्पताल, आदित्यपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पी.के. सिंह से आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने एक शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान क्षेत्र के मजदूरों और मरीजों के हित में अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर गंभीर चर्चा हुई।

​मजदूरों के लिए बेहतर इलाज के विकल्प की मांग

मुलाकात के दौरान पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने चिकित्सा अधीक्षक के समक्ष दो प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने कोल्हान क्षेत्र के मजदूरों को इलाज का बेहतर विकल्प देने के लिए अस्पताल में बेड की संख्या को वर्तमान 50 से बढ़ाकर 100 करने का आग्रह किया। इसके साथ ही, गंभीर मरीजों के लिए जमशेदपुर के विभिन्न नामी सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में रेफरल की सुविधा जल्द से जल्द बहाल करने की मांग की।

​मंत्रालय और क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर कार्रवाई जारी

इन मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पी.के. सिंह ने बताया कि अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाए जाने की दिशा में केंद्रीय मंत्रालय स्तर पर कार्रवाई प्रक्रियाधीन है और शीघ्र ही इसकी स्वीकृति मिलने की पूरी उम्मीद है। वहीं, जमशेदपुर के दो-तीन सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में रेफरल की सुविधा शुरू करने की प्रक्रिया रांची स्थित रीजनल ऑफिस (क्षेत्रीय कार्यालय) स्तर पर चल रही है, जिसे जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा।
​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *