Adityapur (आदित्यपुर) : सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में आदित्यपुर स्थित गायत्री शिक्षा निकेतन के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है। इस वर्ष विद्यालय से कुल 231 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे, और गौरव की बात यह है कि सभी 231 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं।

विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा।
मेधावी छात्रों का शानदार प्रदर्शन विद्यालय की मेधावी छात्रा आबिधा पॉल ने 96% अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, 94% अंकों के साथ द्वितीय टॉपर और नूपुर मिश्रा ने 91% अंक हासिल कर तृतीय टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों की सफलता ने न केवल उनके अभिभावकों को बल्कि पूरे विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है।
प्रबंधन ने जताया हर्ष
विद्यालय की इस अभूतपूर्व सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अधिष्ठात्री श्रीमती गायत्री देवी एवं चेयरमैन इंजीनियर सत्य प्रकाश सुधांशु ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।शिक्षकों ने भी बच्चों की इस उपलब्धि पर हर्ष जताया और मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं।
”यह सफलता विद्यार्थियों के कड़े परिश्रम और हमारे कर्मठ शिक्षक-शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन का परिणाम है। हम शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन के प्रति सदैव प्रतिबद्ध हैं।”
— ई. सत्य प्रकाश सुधांशु, चेयरमैन







