चाईबासा में जिला खेल संचालन समिति की बैठक, मंझारी व गुदड़ी में मैदान को स्टेडियम बनाने का निर्णय

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला खेल संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त चंदन कुमार ने की।

इस बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुनीला खलको, जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो, जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेंब्रम सहित अन्य समिति सदस्य मौजूद रहे।

बैठक के दौरान जिले में खेल गतिविधियों को मजबूत करने, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने तथा खेल से जुड़ी आधारभूत संरचना के विकास पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी क्रम में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मंझारी और सुदूरवर्ती गुदड़ी क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के खेल मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इन क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर सुविधाओं की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। स्टेडियम निर्माण से स्थानीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर मंच मिल सकेगा।

बैठक में जिले में संचालित फुटबॉल और तीरंदाजी के डे-बोर्डिंग तथा आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की गई। इन केंद्रों पर उपलब्ध संसाधनों और सुविधाओं का आकलन करते हुए अधिकारियों ने आवश्यक संसाधनों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना विकसित करने हेतु विस्तृत प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश भी संबंधित विभागों को दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों के खिलाड़ियों को भी बराबर अवसर प्रदान किए जाएंगे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’