चाईबासा में खनन टास्क फोर्स की बैठक, 204 वाहन जब्त, ₹38.41 लाख की वसूली

अवैध खनन

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त चंदन कुमार ने की।

Chandil illegal sand mining Raid: कपाली गौरी घाट अवैध बालू खनन पर हाईकोर्ट के निर्देश पर छापेमारी, एनजीटी में 15 को सुनवाई

बैठक में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें अपर उपायुक्त, विभिन्न अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी तथा सभी अंचल अधिकारी शामिल रहे।

बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस अवधि में कुल 204 वाहनों को जब्त किया गया, जबकि अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ₹38.41 लाख की वसूली की गई है। इसके अतिरिक्त 125 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उपायुक्त ने समीक्षा के क्रम में सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अवैध खनन और परिवहन पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें। उन्होंने निर्देश दिया कि अगली टास्क फोर्स बैठक में खनन प्रभावित क्षेत्रों के सभी थाना प्रभारी और ओपी प्रभारी को भी अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी माध्यम से अवैध खनन या परिवहन की सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारी तत्काल संज्ञान लें और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही कार्रवाई से संबंधित रिपोर्ट समय पर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

अवैध खनन

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिन खनन पट्टों की अवधि समाप्त हो चुकी है, उनका स्थल निरीक्षण कर अद्यतन रिपोर्ट तैयार की जाए। इसमें स्वीकृत खनन क्षेत्र, वास्तविक खनन की स्थिति और वर्तमान भौगोलिक स्थिति का विस्तृत आकलन शामिल होगा।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि ऐसे क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि न हो, इसके लिए जिला एवं क्षेत्रीय स्तर पर लगातार निगरानी रखी जाए।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

http://Saraikela Mining Scam: फर्जी अधिकारी बनकर खनन कार्यालय के नाम पर ठगी, पुलिस जांच में जुटी”

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’