Adityapur: श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन, सरायकेला-खरसावां जिला योगासन खेल संघ का ऐतिहासिक आयोजन

श्रीनाथ

Adityapur (​आदित्यपुर) : श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के योग विभाग और सरायकेला-खरसावां जिला योगासन खेल संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘द्वितीय जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता 2026-27’ का रविवार को भव्य समापन हो गया। एक दिवसीय इस आयोजन में जिले भर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन शारीरिक संतुलन और कठिन आसनों का प्रदर्शन किया।

Adityapur Shrinath Public School 10th Result: श्रीनाथ पब्लिक स्कूल की टॉपर बनी सौम्या सृष्टि , बनेगी चार्टर्ड अकाउंटेंट

श्रीनाथ

उद्घाटन एवं विशिष्ट अतिथि

प्रतियोगिता का उद्घाटन चांसलर सुखदेव महतो, डॉ. पिंटू कुमार महतो, डॉ. रमेश कुमार, राम उदय सिंह, ए. के. श्रीवास्तव, कर्नल आर. पी. सिंह, महा संरक्षक अरविंद कुमार, अध्यक्ष मनोज सिंह, सचिव उदय सिंह देव, संरक्षक सुधीर सिंह, मनमोहन सिंह एवं सिकंदर महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया।

श्रीनाथ

​सफल संचालन और आयोजन टीम

प्रतियोगिता निदेशक कुमकुम सिंह, शिखा शर्मा, रानी सिंह, प्रेमाशिष महतो, रेंजर सिंह सरदार और किरण जीत कौर के नेतृत्व में सफल संचालन हुआ। वालंटियर्स प्रणव सिंह, उन्नति शर्मा, मोहित कुमार, नेहा कुमारी, श्रीमय श्यामल, नंदनी एवं रविन्द्र सिंह ने सराहनीय भूमिका निभाई।

​पुरस्कार वितरण एवं परिणाम

रविवार शाम को महापौर संजय सरदार, उप महापौर अंकुर सिंह, दमनप्रीत सिंह और इंदरजीत सिंह ने विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र बांटे। सफल खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विजेताओं की सूची:
• ​सब-जूनियर स्पाइन (बालिका): 1st- कुमारी रिया यादव, 2nd- प्राची।
• ​जूनियर ट्रेडिशनल (बालक): 1st (संयुक्त)- प्रवीन कुमार महतो व रोहित माहली, 2nd- गोपाल मल्लिक, 3rd- आर्यन टुडू।
• ​जूनियर ट्रेडिशनल (बालिका): 1st- त्रियसा सरकार, 2nd- पलक सिंह, 3rd- रिमी कुमारी।
• ​सीनियर ट्रेडिशनल (महिला): 1st- नंदिनी कुमारी, 2nd- काजल कुमारी, 3rd- ममता महतो।
• ​सब-जूनियर बैक बेंड (बालिका): 1st- निशा महतो, 2nd- तपस्या सिंह, 3rd- नंदिनी पाण्डेय।
• ​सब-जूनियर फॉरवर्ड बेंड (बालिका): 1st- अवनी नायक, 2nd- आविष्का सिंह, 3rd- कुमारी रिया यादव।
• ​सब-जूनियर फॉरवर्ड बेंड (बालक): 1st- आर्यन राज, 2nd- राज नायक, 3rd- नीरज गोप।
• ​सब-जूनियर ट्रेडिशनल (बालिका): 1st- मामनी महतो, 2nd- सावित्री कुमारी, 3rd- पायल कुमारी।
• ​लिटिल चैंप (बालक): 1st- मोहन महतो, 2nd- आयुष कुमार पोद्दार, 3rd- प्रीतेश कुमार महतो।
• ​लिटिल चैंप (बालिका): 1st- त्रिशा सिंह, 2nd- अनुश्री दास गुप्ता, 3rd- परी कुमारी।

​संघ के अध्यक्ष मनोज सिंह ने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए श्रीनाथ यूनिवर्सिटी प्रबंधन, डॉ. पिंटू कुमार महतो और योग विभाग का विशेष आभार व्यक्त किया।

Adityapur Srinath Public School Anuanl Prize Night: हर छात्र खास होता है जरूरत है उनके अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने की : सदानंद महतो एसडीओ , श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *