Gamharia: Geeta Classes Toppers: गीता क्लासेस ने ‘गीता गौरव सम्मान’ समारोह में टॉपर विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Gamharia (गम्हरिया) : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम देने वाली प्रमुख कोचिंग संस्था Geeta Classes द्वारा रविवार को एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ‘गीता गौरव सम्मान’ नामक इस कार्यक्रम के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था के डायरेक्टर संदीप गोप ने बताया कि इस वर्ष कोचिंग का परीक्षा परिणाम बेहद सराहनीय रहा है। इस साल आईसीएसई (ICSE) बोर्ड में संस्था का सर्वोच्च प्रदर्शन देखने को मिला, जहाँ छात्रा Kashish Kumari ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, सीबीएसई (CBSE) बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा में Supriya Kumari ने 94 प्रतिशत अंक अर्जित कर गीता क्लासेस और गम्हरिया क्षेत्र का नाम रोशन किया।

संदीप गोप ने गर्व के साथ बताया कि गीता क्लासेस की आदित्यपुर और गम्हरिया सहित विभिन्न शाखाओं में इस बार सबसे बेहतर प्रदर्शन गम्हरिया ब्रांच का रहा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष संस्था से कक्षा 10वीं के कुल 85 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से लगभग 80 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की, जबकि अन्य विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए।

इस गरिमामयी समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे। समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को मेडल एवं विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संदीप गोप ने कहा, “गीता गौरव सम्मान के माध्यम से हम हर वर्ष अपने होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास करते हैं, ताकि वे भविष्य में और ऊंचे मुकाम हासिल कर सकें।”

 

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा