Adityapur Honesty Example: वार्ड पार्षद की तत्परता राहगीरों की ईमानदारी बनी मिसाल, सड़क पर गिरे मिले 3.5 लाख रुपए लौटाए

Adityapur:कलयुग में भी ईमानदारी कायम है। इस बात की मिसाल उस वक्त मिला जब आदित्यपुर में सड़क पर गिरे मिले साढ़े 3 लाख रुपए। वार्ड पार्षद की तत्परता और राहगीरों की ईमानदारी से पुलिस को सौंप दिए गए।

दरअसल सोमवार शाम तकरीबन 6 .30 बजे आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एस टाइप चौक के पास एक बाइक सवार के बैग से नगद 3.5 लाख रुपए बीच सड़क पर गिर पड़े। बाइक सवार को इसकी भनक तक नहीं लगी। वह तेज रफ्तार में आगे निकल गया। इस घटना के वक्त बाइक सवार के ठीक पीछे मौजूद दो अन्य बाइक सवारों ने बैग से रुपए गिरते हुए देखा। इसके बाद इन दोनों ने अपने ईमानदारी की मिसाल दी। मामले की जानकारी होने पर स्थानीय निवर्तमान वार्ड पार्षद सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे तत्परता दिखाते हुए सुधीर कुमार ने आदित्यपुर थाना और पत्रकारों को सूचित कियाम मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने जांच में पाया कि बैग से साढे तीन लाख रुपए नगद गिरे पड़े मिले हैं। पुलिस ने दोनों राहगीरों से जानकारी एकत्र कर रुपए अपने कब्जे में ले लिए हैं। और आगे अनुसंधान में जुट गई है।

रुपए बरामद कर लौटने वाले दोनों व्यक्ति

रेडियो जॉकी- टाटा पावर कर्मचारी को मिले थे रुपए

आदित्यपुर एस टाइप चौक के पास नगद 3.5 लाख रुपए सड़क पर गिरे टाटा पावर कंपनी के कर्मचारी अनंग कर्मकार और रेड एफएम के रेडियो जॉकी अभय को प्राप्त हुए थे। अंनग ने बताया कि वे आदित्यपुर निजी काम से आए थे। जहां लौट के दौरान उन्हें नगद रुपए प्राप्त हुएम वहीं आरजे अभय ने बताया कि वे ऑफिस जा रहा था ।इसी क्रम में उसे रुपए प्राप्त हुए हैं। आदित्यपुर थाना पुलिस द्वारा निवर्तमान वार्ड पार्षद सुधीर कुमार एवं दोनों राहगीरों को सम्मानित किया जाने की तैयारी की जा रही है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!
स्वर्ण विकास योजना चाईबासा

स्वर्ण विकास योजना की परिपक्व राशि नहीं लौटाने पर कंपनी को 80 हजार रुपये देने का आदेश उपभोक्ता आयोग का फैसला, 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ भुगतान के निर्देश; मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना और मुकदमा खर्च के लिए 10 हजार रुपये भी देने होंगे