आदित्यपुर: जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब इस दुर्गा पूजा में मना रहा है डायमंड जुबली, पूर्व विधायक मलखान सिंह ने ये कहा..देखें वीडियो

Adityapur:- आदित्यपुर स्थित प्रसिद्ध जय राम युथ स्पोर्टिंग क्लब दुर्गा पूजा के मौके पर इस वर्ष 75 वा डायमंड जुबली मनाएगा, पूजा के संरक्षक और पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने बताया कि विश्व शांति का संदेश देता पूजा पंडाल इस बार आजादी के अमृत महोत्सव के थीम को भी दर्शाएगा।


जयराम युथ स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित हो रहे दुर्गा पूजा आयोजन से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के उद्देश्य से गुरुवार देर शाम गम्हरिया सीओ मनोज कुमार और नगर निगम के कनीय अभियंता रितेश कुमार पूजा पंडाल पहुंचे। जहां पूजा समिति के मुख्य संरक्षक अरविंद सिंह ने गम्हरिया सीओ को पूजा आयोजन से संबंधित जानकारियां दी।

मौके पर अरविंद सिंह ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था, साफ- सफाई, समेत चाक-चौबंद व्यवस्था स्थापित किए जाने की मांग की है। इस मौके पर पूजा समिति के महासचिव सत्य प्रकाश, सदस्य राजा सिंह, समरेंद्र तिवारी, सुनील गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *