Adityapur Late Night incident: रात के अंधेरे में कुएं से निकला युवक, जाने ? पूरा मामला

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरे पंजाब मुख्य सड़क विश्वास लॉज के पास शुक्रवार देर रात एक अजीबो-गरीब घटना घटित हुई. जिसमें एक युवक विश्वास लॉज के पास स्थित एक सूखे कुएं से बाहर निकाला गया।

बताया जाता है कि विश्वास लॉज के पास स्थित एक सूखे कुएं में युवक अंधेरे के कारण जा गिरा. गिरने के बाद युवक जोर-जोर से चिल्लाने लगा। जिसे सुन देर रात स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो पाया कि एक युवक कुएं के भीतर गिरा पड़ा है। युवक चोरी की नीयत से वहां पहुंचा था। लेकिन उसे पता नहीं था कि यहां एक सूखा कुआं भी है। जिसमें वह जा गिरा।बाद में स्थानीय लोगों की भीड़ वहां एकत्र हुई और इसकी सूचना आदित्यपुर पुलिस को दी गई। मौके पर आदित्यपुर पुलिस की गश्ती दल पहुंची और स्थानीय लोगों ने प्रयास के बाद कुएं में गिरे युवक को बाहर निकाला। जिसे देर रात आदित्यपुर पुलिस ने हिरासत में रखा है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!
एनएसएमसीएच कैथलैब

Adityapur: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक कैथलैब का किया उद्घाटन कोल्हान और आसपास के हृदय रोगियों को अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर, अस्पताल में उपलब्ध होंगी 24×7 इमरजेंसी सुविधाएं