Adityapur News: आदित्यपुर नगर निगम: नए नगर आयुक्त एजाज अनवर ने मैराथन बैठक कर दिए निर्देश

आदित्यपुर नगर निगम

आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त एजाज अनवर ने सोमवार को विधिवत रूप से अपना कामकाज संभाल लिया है। कार्यालय मुख्य द्वार पर उनका स्वागत किया गया, जिसके बाद उन्होंने औपचारिक तौर पर अपनी कुर्सी संभाली। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद ही नए नगर आयुक्त पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए।

​उन्होंने निगम के प्रशासनिक भवन में कार्यरत सभी पदाधिकारियों, अभियंताओं और विभागीय कर्मचारियों के साथ एक उच्चस्तरीय मैराथन बैठक की। इस परिचयात्मक सह समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने एक-एक कर सभी विभागों के कामकाज और वर्तमान स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट ली। विभिन्न अधिकारियों के अधीन संचालित हो रही विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कार्यशैली को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।

Adityapur: एजाज अनवर ने संभाला आदित्यपुर नगर निगम के नए नगर आयुक्त का पदभार, मेयर, डिप्टी मेयर संग विकास के मुद्दों पर की चर्चा

आदित्यपुर नगर निगम

​इन मुख्य बिंदुओं पर रहा विशेष फोकस:
▪️ ​पेयजल संकट का समाधान: गर्मी और आम दिनों में पानी की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करना।

▪️ ​साफ-सफाई (स्वच्छता): शहरी क्षेत्र में कचरा प्रबंधन और नियमित सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना।
▪️ ​राजस्व संग्रह व होल्डिंग टैक्स: निगम की आय बढ़ाने के लिए टैक्स वसूली में तेजी लाना।

​बैठक के दौरान नगर आयुक्त एजाज अनवर ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में जारी सभी कार्य योजनाओं को पूरी पारदर्शिता और सुचारू रूप से समय सीमा के भीतर संचालित करें, ताकि आम नागरिकों को त्वरित लाभ मिल सके।

http://Adityapur News: नगर निगम प्रशासनिक फेरबदल: आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त और उपनगर आयुक्त बदले गए, कार्मिक विभाग ने जारी की अधिसूचना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *