Kandra News: 2022 में कंपनी में हुई डकैती का आरोपी गिरफ्तार; कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने दबोचा

नीलांचल कंपनी डकैती कांड का फरार आरोपी अमर प्रमाणिक गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां: कांड्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत साल 2022 में नीलांचल कंपनी में हुई चर्चित डकैती के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी अमर प्रमाणिक उर्फ प्रेमराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

नीलांचल कंपनी डकैती कांड का फरार आरोपी अमर प्रमाणिक गिरफ्तार

​पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी अमर प्रमाणिक ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर वर्ष 2022 में नीलांचल कंपनी में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इस संगीन मामले में वह पहले भी जेल जा चुका था। हालांकि, जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद से वह लगातार माननीय न्यायालय की तारीखों पर हाजिर नहीं हो रहा था और फरार चल रहा था।

नीलांचल कंपनी डकैती कांड का फरार आरोपी अमर प्रमाणिक गिरफ्तार

​न्यायालय के सख्त रुख के बाद कार्रवाई

आरोपी के लगातार गैरहाजिर रहने का कड़ा संज्ञान लेते हुए माननीय न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू ने बताया कि कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।

​थाना प्रभारी ने यह भी स्पष्ट किया कि अमर प्रमाणिक का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल उसे 2022 के डकैती कांड के वारंट के आधार पर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस उसके अन्य मामलों की भी गहनता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *