Adityapur News: RPF की कार्रवाई: गैस की किल्लत का फायदा उठा मालगाड़ी से उड़ा रहे थे कोयला, गिरफ्तार

आदित्यपुर विद्युत नगर में RPF ने कोयला तस्करी गिरोह

आदित्यपुर: आदित्यपुर क्षेत्र में रेलवे सुरक्षा बल ने कोयला तस्करी के खिलाफ एक सफलता हासिल की है। पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय दो अलग-अलग कोयला चोर गुटों के सरगनाओं, रेणु लोहार और दुखु लोहार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

​गैस संकट का उठा रहे थे लाभ

पिछले कुछ दिनों से घरेलू गैस (LPG) की किल्लत का फायदा उठाकर ये आरोपी अवैध कोयला कारोबार को तेजी से बढ़ा रहे थे। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बढ़ती मांग को देखते हुए इन गिरोहों ने मालगाड़ी के रैक से कोयला चोरी कर उसे बाइक के जरिए आसपास के इलाकों और होटलों में बेचना शुरू कर दिया था।

​RPF की दबिश

RPF को लगातार सूचना मिल रही थी कि विद्युत नगर के पास रेलवे ट्रैक से कोयले की अवैध निकासी की जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में दोनों सरगनाओं को दबोचा गया। इनके पास से चोरी का कोयला और परिवहन में इस्तेमाल होने वाली बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस अब इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *