आदित्यपुर पुलिस ने 23 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 3 को गिरफ्तार, भेजा जेल

Adityapur:- आदित्यपुर पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान 15 हजार रुपए मूल्य के 23 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 3 सप्लायर को पकड़ा. जिससे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है.

पकड़े गए सप्लायर में गोलमुरी के रंजीत सिंह, रायडीह आदित्यपुर के महेश राम और मुस्लिम बस्ती के इसराइल अली शामिल हैं. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि ब्राउन शुगर के विरुद्ध आदित्यपुर पुलिस एक्शन मोड में है और किसी भी प्रकार की सूचना पर छापेमारी कर आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जा रहा है. इस अभियान में थाना प्रभारी के साथ पुलिस अधिकारी मकसूद अहमद एवं सशस्त्र बल के पुलिस शामिल थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *