Adityapur Purendra Congrest Hemant Soren:हेमंत सोरेन के महागठबंधन सरकार में राजद की होगी महत्वपूर्ण भूमिका- पुरेंद्र

Adityapur:राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह ने हेमंत सोरेन- कल्पना सोरेन के कुशल नेतृत्व में राज्य में एक बार फिर से महागठबंधन की सरकार बनाने हेतु मिले अपार बहुमत पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए राज्य की जनता के प्रति आभार प्रकट किया है.

पुरेंद्र, देव प्रकाश व अन्य हेमंत सोरेन से मिलते (फाइल तस्वीर)

पुरेंद्र नारायण सिंह ने 6 सीटों पर चुनाव लड़कर राजद द्वारा 4 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव सहित चुनाव में जीत हासिल करने वाले संजय प्रसाद यादव (गोड्डा), संजय सिंह यादव (हुसैनाबाद), सुरेश पासवान (देवघर) और नरेश प्रसाद सिंह (बिश्रामपुर) को बधाई दिया है.

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव- तेजस्वी को बधाई: देव प्रकाश

झारखंड विधानसभा चुनाव में चार सीटों पर राजद की जीत होने की खुशी में राजद प्रदेश महासचिव देव प्रकाश देवता ने पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं तेजस्वी यादव को बधाई दी है। इन्होंने कहा कि लालू यादव के नेतृत्व में राजद प्रत्याशियों ने अद्भुत प्रदर्शन कर जीत हासिल किया है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!