Adityapur (आदित्यपुर) : अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि युवा मंच सरायकेला द्वारा सोमवार को रणवीर सेना के संस्थापक स्वर्गीय ब्रह्मेश्वर मुखिया के 14वें शहादत दिवस पर एक भव्य रैली निकाली गई। यह रैली एशिया भवन पहुंचकर एक गरिमामयी श्रद्धांजलि सभा में परिवर्तित हो गई, जहाँ समाज के प्रबुद्ध जनों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

रामनवमी सेवा शिविर साकची: ब्रह्मर्षि विकास मंच का 32 वर्षों से निरंतर जनसेवा अभियान
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि क्रांतिकारी कभी मरते नहीं, उनके विचार सदैव अमर रहते हैं। युवा साथी रितिक सिंह ने मुखिया जी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 1990 के दशक में नक्सली हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने वाले मुखिया जी ने ‘सोना बेचकर लोहा खरीदने’ का आह्वान किया था। दीपू सिंह और अन्य वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि रणवीर सेना का गठन केवल एक जाति के लिए नहीं, बल्कि सर्वसाधारण की जमीन और बहू-बेटियों की इज्जत की रक्षा के लिए किया गया था। दीपेंद्र कुमार और वीरेंद्र सिंह ने उन्हें एक ऐसा फौलादी व्यक्ति बताया जिन्होंने समाज में नैतिकता के लिए आजीवन संघर्ष किया और 1 जून 2012 को शहीद हो गए।
उपस्थिति (मंचासीन एवं गणमान्य जन)
• मुख्य पदाधिकारी: कैप्टन आर पी सिंह (अध्यक्ष, ब्रह्मर्षि समाज), उपेंद्र शर्मा (संरक्षक), ठाकुर लालबाबू सिंह (संरक्षक, युवा मंच)।
• युवा मंच नेतृत्व: गौरव राज (अध्यक्ष, पूर्वी सिंहभूम), अशोक सिंह (महासचिव), जय कुमार (महासचिव), निवास सिंह (कोषाध्यक्ष)।
• स्थानीय नेतृत्व: सुधीर चौधरी (पार्षद), मुकेश कुमार (उपाध्यक्ष – स्वागत भाषण), कमल नयन (कार्यकारी अध्यक्ष), विमल सिंह कुमार (मंच संचालक)।
• विचार रखने वाले वक्ता: प्रेम कुमार सिंह, दीपू कुमार सिंह, रमन सिंह, रंजीत शांडिल्य, रितिक सिंह, दीपेंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह, आदर्श राजेश सिंह, कुमार देवेंद्र, कुमुद रंजन।
• उपस्थित अन्य सदस्य: प्रेम कुमार निर्मल, अमरनाथ ठाकुर, संजीव सिंह, नरेंद्र चौधरी, जतन सिंह, विनोद सिंह आदि।








