Adityapur RIT police success: रांची रिम्स से इलाज के दौरान फरार राजा पगला गिरफ्तार, आदित्यपुर में करने वाला था हत्या

 

 

 

सरायकेला: जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र समेत जमशेदपुर के कई संगीन अपराधों में शामिल कुख्यात अपराधी राजा सिंह उर्फ पगला को आरआईटी पुलिस ने एक हत्याकांड को अंजाम देने से पूर्व गिरफ्तार कर लिया है ,कुख्यात अपराधी राजा सिंह 24 मार्च को रांची के रिम्स अस्पताल से फरार हो गया था।

 

 

आरआईटी पुलिस ने कुख्यात अपराधी राजा सिंह उर्फ पगला के साथ एक अन्य आरोपी प्रकाश गोप उर्फ छोटू गोप को भी गिरफ्तार किया है, पुलिस ने दोनों अपराधियों के पास से हथियार और गोली बारूद भी बरामद किया है, मामले के संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला एसपी मनीष टोप्पो ने मंगलवार को आरआईटी थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि कुख्यात अपराधी राजा सिंह हाल में आरआईटी थाना क्षेत्र में गोली चालन समेत अन्य कांडों में गिरफ्तार होने के बाद जेल गया था, जिसे जमशेदपुर के घाघाड़ीह जेल शिफ्ट किया गया था. वहां से इलाज के लिए उसे रांची रिम्स अस्पताल भर्ती कराया गया था ,जहां वह 24 मार्च को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था.आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, कुख्यात अपराधी राजा सिंह एवं गिरफ्त में आया प्रकाश गोप कई आपराधिक कांडो में शामिल रहा है। जिनमें मुख्य रूप से राजा सिंह ने आरआईटी, जमशेदपुर के टेल्को को समेत अन्य थाना क्षेत्र में हत्या जैसे बड़े घटना को अंजाम दिया है, इसके अलावा इस पर रांची के बरियातू थाना में भी मामला दर्ज है .दोनों अपराधी के गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.

 

 

आदित्यपुर में करने वाला था हत्या

 

 

सरायकेला एसपी मनीष टोप्पो ने बताया है कि रिम्स से फरार राजा उर्फ़ पगला आदित्यपुर के आर आई टी थाना क्षेत्र में किसी हत्याकांड को अंजाम देने वाला था, तभी पुलिस ने उसे घर दबोचा है ।पुलिस ने आरोपी से कई अन्य जानकारी प्राप्त किए हैं, जिस पर कार्रवाई की जा रही है। आयोजित प्रेस वार्ता में आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ,आरआईटी थाना प्रभारी विनय कुमार, एस आई राजकुमार शाह, आरक्षी उमाशंकर सिंह उधम सिंह समेत सशस्त्र बल शामिल थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन