Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Adityapur - Adityapur RJD leader’s displeasure: राजद नेता सकला मार्डी ने जताई नाराजगी, पार्टी नेताओ को लिया आड़े हाथों, कहा- राजद में आदिवासी नेतृत्व की हो रही अनदेखी
Adityapur

Adityapur RJD leader’s displeasure: राजद नेता सकला मार्डी ने जताई नाराजगी, पार्टी नेताओ को लिया आड़े हाथों, कहा- राजद में आदिवासी नेतृत्व की हो रही अनदेखी

By The News24 Live16/07/2025Updated:16/07/2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
IMG 20250716 210149
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सक्रिय कार्यकर्ता सकला मार्डी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पार्टी में आदिवासी नेतृत्व की अनदेखी पर नाराजगी जाहिर की है।

ये भी पढ़ें: Adityapur Rjd Candle march: कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के विरुद्ध राजद का आक्रोश मार्च, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

vid 20250716 1838212726421555543871440
img 20250716 1836007601491725366039526
प्रेस को संबोधित करते सकला मार्डी

उन्होंने कहा कि झारखंड राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने आदित्यपुर निवासी जनार्दन यादव, वीरेंद्र यादव, राजेश यादव, श्रीराम यादव के बहकावे में आकर उन्हें जिला अध्यक्ष बनने का अवसर नहीं दिया। सकला ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने झारखंड राज्य का गठन आदिवासियों को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से किया था। उनके नेतृत्व में यह स्पष्ट किया गया था कि झारखंड का मुख्यमंत्री आदिवासी समुदाय से ही होगा। इसके बाद भाजपा सरकार ने भी इस विचार को मान्यता देते हुए आदिवासी नेता को मुख्यमंत्री बनाया। उन्होंने दावा किया कि सरायकेला-खरसावां जैसे ट्राइबल जिले में उन्होंने पूरे जिले में घूम-घूमकर संगठन को मजबूत किया और संगठन चुनाव में उनके नेतृत्व में 72 सक्रिय सदस्य बने जबकि विरोधी टीम केवल 10-12 सक्रिय सदस्य ही जोड़ सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधी खेमे में अधिकतर व्यवसायी हैं जो कुछ महीने पहले ही पार्टी से जुड़े हैं और उन्होंने पैसे और जातीय गठजोड़ के बल पर पद हासिल किया है। उन्होंने यह भी कहा कि कोल्हान प्रमंडल में आज तक राजद या पूर्ववर्ती जनता दल से केवल दो आदिवासी नेता गोवर्धन नायक और मंगल सिंह लमाय ही विधायक या मंत्री बन पाए हैं। लेकिन इस बार एक सुनियोजित साजिश के तहत एक आदिवासी युवा को अध्यक्ष बनने से रोक दिया गया और एक गैर-आदिवासी को अध्यक्ष बना दिया गया। सकला ने आरोप लगाया कि पार्टी में कुछ नेता भाजपा मानसिकता के हैं जो लालू यादव और राजद को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वे जल्द ही पटना जाकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात कर कोल्हान क्षेत्र में आदिवासी, दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदायों में पार्टी को लेकर पनप रही नाराजगी से अवगत कराएंगे। उन्होंने साफ किया कि इन सबके बावजूद वे लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से एक सदस्य के रूप में काम करते रहेंगे और राजद की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान जारी रखेंगे। उन्होंने जिले में हजारों युवाओं को पार्टी से जोड़ने का संकल्प दोहराया, ताकि आने वाले लोकसभा, विधानसभा, नगर निकाय और जिला परिषद चुनावों में राजद बेहतर प्रदर्शन कर सके। इस मौके पर सोमाय बेसरा, सुंदर सोरेन, दशरथ बेसरा, विनय पासवान, मोहित यादव, राजा भूमिज, शिव हेंब्रम, रंजीत कुमार और दंडो टुडू मौजूद रहे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
#आदित्यपुर सरायकेला adityapur news jharkhand RJD saraikela news आदित्यपुर लालू प्रसाद यादव हेमंत सोरेन
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

Ramkrishna Forgings blood donation:रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट–7 में रिकॉर्ड 544 यूनिट रक्तदान,सिविल सर्जन ने की सराहना

14/12/2025

Adityapur Morning Star Annual Day: मॉर्निंग स्टार किड्स का रंगारंग वार्षिक उत्सव संपन्न, नन्हे कलाकारों ने मोह लिया मन

14/12/2025

Saraikela Elephant death: दलदल में फँसे बीमार हाथी की मौत, ग्रामीणों ने पूजा कर दी अंतिम विदाई; वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल

14/12/2025

LATEST UPDATE

Ramkrishna Forgings blood donation:रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट–7 में रिकॉर्ड 544 यूनिट रक्तदान,सिविल सर्जन ने की सराहना

14/12/2025

Adityapur Morning Star Annual Day: मॉर्निंग स्टार किड्स का रंगारंग वार्षिक उत्सव संपन्न, नन्हे कलाकारों ने मोह लिया मन

14/12/2025

Saraikela Elephant death: दलदल में फँसे बीमार हाथी की मौत, ग्रामीणों ने पूजा कर दी अंतिम विदाई; वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल

14/12/2025

सारंडा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED ब्लास्ट, कोबरा 209 का जवान घायल

14/12/2025

Adityapur police raid: आदित्यपुर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की 4 मोटरसाइकिल के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार

14/12/2025

Saraikela Road accident: हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर हादसा, हेलमेट बना ‘जीवन रक्षक’

14/12/2025

Adityapur Mayor post reservation: आदित्यपुर मेयर सीट: क्या 17 दिसंबर के बाद बदल जाएगा आरक्षण? हाईकोर्ट में सरकार को देना है जवाब झारखंड निकाय चुनाव: मेयर पद आरक्षण पर संशय बरकरार

14/12/2025

Adityapur School Cultural Program: आदित्यपुर: श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के विंटर कार्निवल में पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय

13/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d