Adityapur आदित्यपुर फुटबॉल मैदान का भवन रेड क्रॉस को देने पर बवाल, स्थानीय लोगों में आक्रोश, बोले- “खिलाड़ियों का एकमात्र मैदान छिनने का हो रहा प्रयास, सीएम हेमंत सोरेन से हस्तक्षेप की मांग

Adityapur (आदित्यपुर) : आदित्यपुर फुटबॉल मैदान परिसर स्थित खिलाड़ियों के लिए बनाए गए भवन को रेड क्रॉस सोसाइटी को सौंपे जाने का मामला अब जन आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने जन अधिकार बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले जिला प्रशासन के इस फैसले का कड़ा विरोध शुरू कर दिया है और प्रशासन की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। इस दौरान लोगों ने जिला प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की।

कोल्हान के खिलाड़ी कुमार कुशाग्रह को दिल्ली की टीम ने बेस प्राइज से 36 गुना देकर खरीदा।

आदित्यपुर फुटबॉल खिलाड़ी

बच्चों के खेलने की इकलौती जगह है

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मैदान क्षेत्र के बच्चों और युवाओं के खेलने का एकमात्र सहारा है। लोगों को डर है कि भवन रेड क्रॉस को देने के बाद धीरे-धीरे पूरे मैदान पर कब्जा हो जाएगा और खिलाड़ियों के लिए जगह नहीं बचेगी। निवासियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन खेलकूद को बढ़ावा देने के बजाय खेल मैदानों का व्यवसायीकरण करने पर तुला है।

ज्ञापन देने गए तो डीसी भड़के

पूर्व मेयर प्रत्याशी रबिन्द्र बास्के , मोहल्ले वासियों और खेल संगठनों ने आरोप लगाया कि इस मामले को लेकर जब वे जिले के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने और समस्या से अवगत कराने गए तो उपायुक्त इन पर भड़क उठे।

 

लोगों का सबसे बड़ा आरोप है कि इतने बड़े निर्णय से पहले जिला प्रशासन ने स्थानीय जनता, खेल प्रेमियों या जनप्रतिनिधियों को भरोसे में नहीं लिया। लोगों ने कहा कि बंद कमरों में फैसले हो रहे हैं और जनता की राय को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है। इसे प्रशासन की मनमानी करार दिया जा रहा है।

शहर में और भी जगह हैं”

निवासियों ने सवाल उठाया कि जब शहर में कई अन्य सरकारी भवन और भूमि खाली पड़ी हैं तो रेड क्रॉस को सक्रिय खेल मैदान का भवन ही क्यों दिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि प्रशासन जानबूझकर खेल गतिविधियों को नुकसान पहुंचा रहा है।

आंदोलन की तैयारी, सीएम से हस्तक्षेप की मांग

स्थानीय लोगों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने तुरंत फैसला वापस नहीं लिया और मैदान में बाहरी दखल बंद नहीं की तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। निवासियों ने चरणबद्ध आंदोलन चलाने की बात कही है। साथ ही जरूरत पड़ने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की भी तैयारी है।

 

लोगों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी इस मामले पर संज्ञान लेने और हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।फिलहाल इस पूरे विवाद पर जिला प्रशासन और रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ये रहे मौजूद

विरोध प्रदर्शन में पूर्व मेयर प्रत्याशी रबिन्द्र बास्के, मांझी बाबा कुंजू सोरेन, हरिमोहन टुडू, राम हांसदा, शंकर मार्डी, दीपक सोरेन, धनंजय महतो, सुधाकर हांसदा , महेश, सतीश जमुदा, सुनील समेत कई लोग मौजूद रहे।

 

http://बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान में जमीनी विवाद, मामला पहुंचा थाना

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *