Adityapur Sad News: आदित्यपुर: महापौर संजय सरदार के बड़े भाई बुद्धेश्वर सिंह सरदार का अंतिम संस्कार संपन्न,पार्वती घाट पर दी गई अंतिम विदाई

संजय सरदार, बुद्धेश्वर सिंह सरदार

आदित्यपुर:आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार के बड़े भाई बुद्धेश्वर सिंह सरदार (65 वर्ष) का आज बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

​अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

स्व. बुद्धेश्वर सरदार (पिता: स्व. यदुनाथ सरदार) का देहांत बीती रात लगभग 11:30 बजे हुआ था। शनिवार उनके केंदू गाछ स्थित पैतृक आवास से शवयात्रा निकाली गई। इस शवयात्रा में भारी संख्या में स्थानीय निवासी, परिजन और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने नम आंखों से उन्हें विदाई दी।

संजय सरदार, बुद्धेश्वर सिंह सरदार

​पारिवारिक पृष्ठभूमि

दिवंगत बुद्धेश्वर सिंह सरदार अपने पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, एक पुत्री और पोते-पोतियों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। समाज में उनकी पहचान एक सरल और मिलनसार व्यक्ति के रूप में थी।

​जनप्रतिनिधियों ने व्यक्त की संवेदना

उनके आकस्मिक निधन पर शहर के कई प्रमुख व्यक्तियों ने गहरा दुख प्रकट किया है। आदित्यपुर नगर निगम के उपमहापौर अंकुर सिंह और पूर्व महापौर विनोद श्रीवास्तव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह वियोग सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *