Adityapur: सावित्रीबाई फुले योजना से छात्राओं के चेहरे पर आई मुस्कान, पार्षद अंजू सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता संजीव सिंह बबुआबने दी बधाई

सावित्रीबाई फुले योजना

आदित्यपुर।झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना अब धरातल पर बेटियों के सपनों को पंख लगा रही है। वर्ष 2025 में सामाजिक कार्यकर्ता संजीव सिंह बबुआ के प्रयासों से भरे गए फॉर्म का सुखद परिणाम सामने आया है। वार्ड संख्या 22 के एस-टाइप (11/1 नंबर ब्लॉक) की छात्रा रश्मि और आई-टाइप (8 नंबर ब्लॉक) की छात्रा नैंसी के बैंक खातों में राज्य सरकार द्वारा ₹20,000 की सहायता राशि भेजी गई है।
​शनिवार को इस उपलब्धि पर सामाजिक कार्यकर्ता संजीव सिंह बबुआ और आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 22 की पार्षद श्रीमती अंजू सिंह ने छात्राओं के आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान परिजनों के चेहरे पर खुशी साफ देखी गई।

​जनसेवा का संकल्प

इस अवसर पर संजीव सिंह बबुआ ने कहा, “एक जन प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता का कर्तव्य केवल नाली-सड़क बनवाना ही नहीं, बल्कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुँचाना भी है। यह राशि इन छात्राओं की उच्च शिक्षा में मील का पत्थर साबित होगी।”

​पार्षद अंजू सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार की सराहना करते हुए कहा कि वार्ड के विकास के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार की हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने जल्द ही वार्ड में अन्य लाभकारी योजनाओं के लिए विशेष शिविर लगाने की बात भी दोहराई।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *