Adityapur: सरायकेला जिले के सामाजिक संस्था शनिदेव भक्त मंडली के अध्यक्ष देवव्रत घोष के कार्यप्रणाली के संचालन में गड़बड़ी को लेकर प्रेसवार्ता कर मंडली के क्रियाकलापो को लेकर मंडली के पूर्व अध्यक्ष और संस्थापक सदस्य रंजन प्रदीप ने मंडली पर कई गम्भीर आरोप लगाए और उसका प्रमाण भी मीडिया के सामने रखा।
ये भी पढ़ें: Adityapur Blood Donation: चित्रांश महापरिवार का स्वर्गीय रीता सिन्हा की स्मृति में तीसरा रक्तदान शिविर कल

संस्थापक सदस्य सह पूर्व अध्यक्ष रंजन प्रदीप ने प्रेस वार्ता में कहा कि ट्रस्ट के खाता बही का आज तक ऑडिट नहीं कराया गया तथा पैन कार्ड भी सही नहीं है।ट्रस्ट के खाता से पैसे का बंदरबाट लगातार किया जा रहा है जिसमें लोन के नाम पर सिर्फ कुछ सदस्यो को मदद दी जा रही है यह मदद करंट खाते में भी दिया जा रहा है। कहा कि पदाधिकारी का चयन या तो मनोनयन के आधार पर होता है या फिर व्हाट्सएप ग्रुप के द्वारा जो की बिल्कुल अवैध है। पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि एक से ज्यादा खाता वर्तमान में अभी मंडली द्वारा संचालित किया जा रहा है जिसकी कोई जरूरत नहीं है। मंडली गठन के बाद कभी भी ट्रस्टी की बैठक नहीं की गई है।मंडली द्वारा एकत्रित धनराशि को जिन जरूरतमंद परिवारों में दी जानी है इसका निर्धारण भी संरक्षक द्वारा ही किया जाता है।
