Adityapur Shrimad Bhagwat Katha: आदित्यपुर नगीनापूरी में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की कलश यात्रा से शुरु

 

Adityapur: 22 जनवरी को अयोध्या श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष में आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या 17 नगीनापूरी के जगदंबा अपार्टमेंट के निकट 23 जनवरी से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है.

 


नगीनापूरी जगदंबा अपार्टमेंट के निकट पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में 23 जनवरी से 29 जनवरी तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन हो रहा है ,मंगलवार को नगीना पूरी चित्रकूट घाट से कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।

Video:-

आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए संयोजक प्रताप नारायण मौर्य ने बताया कि आचार्य श्री कृष्णा पांडे के नेतृत्व में संपूर्ण अनुष्ठान का आयोजन हो रहा है, इस मौके पर वृंदावन से अनुपानंद जी महाराज भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शिरकत किया, जिनके मुखारविंद से प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा संध्या समय में आयोजित होगा, कार्यक्रम सफल आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की गयीं है ,जिसमें दीपक चौधरी समेत अन्य स्थानीय लोगों का विशेष योगदान है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *