Adityapur: आदित्यपुर पुलिस की कामयाबी: जगरनाथ गोप हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

जगरनाथ गोप हत्याकांड

सरायकेला/आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया की बोलाईडीह बस्ती में हुए सनसनीखेज जगरनाथ गोप उर्फ काड़ा हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है।

रविवार को सरायकेला के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरे मामले का आधिकारिक तौर पर पर्दाफाश किया।

गम्हरिया: बोलायडीह हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रेम नायक गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

जगरनाथ गोप हत्याकांड
​पुलिस के अनुसार, यह पूरी वारदात 18 जुलाई 2026 को घटित हुई थी, जिसके बाद बलरामपुर निवासी सोनू गोप ने आदित्यपुर थाने में अपने भाई जगरनाथ गोप की हत्या के संबंध में प्राथमिकी (कांड संख्या 196/2026) दर्ज कराई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

​गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बोलाईडीह (गम्हरिया) से घटना में शामिल चार मुख्य आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवम प्रमाणिक (पिता-रविन्द्र प्रमाणिक), संजय नायक (पिता-रामदास नायक), प्रेम नायक और गणेश नायक (दोनों के पिता-माखन नायक) शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, वहीं पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

http://Adityapur:शिवनारायणपुर हत्याकांड: मामूली विवाद में पत्थर से कूचकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल

Adityapur Development: ऑल इंडिया मेयर काउंसिल: झारखंड के ₹2500 करोड़ की विकास राशि की वापसी के लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले मेयर संजय सरदार, सौंपा विशेष मांग पत्र, आदित्यपुर ‘इंडस्ट्रियल स्मार्ट अर्बन ग्रोथ मॉडल’ सीतारामपुर डैम को ईको-टूरिज्म हब बनाने का रखा प्रस्ताव