Chaibasa News: एसपी से मुलाकात के 15 घंटे बाद मझगांव थाना प्रभारी लाइन हाजिर, परमेश्वर उरांव बने नए थाना प्रभारी

मझगांव थाना प्रभारी धीरज कुमार यादव

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थाना में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए थाना प्रभारी धीरज कुमार यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह परमेश्वर उरांव को मझगांव थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह कार्रवाई आदिवासी हो समाज युवा महासभा एवं मानकी-मुंडा संघ के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल की पुलिस अधीक्षक से मुलाकात के करीब 15 घंटे के भीतर हुई, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में इस फैसले की चर्चा तेज हो गई।

मझगांव थाना प्रभारी के विरोध में डीसी-एसपी से शिकायत करने पहुंचे मुखिया संघ के प्रतिनिधि, लगाया कई गंभीर आरोप

जानकारी के अनुसार, आदिवासी हो समाज युवा महासभा एवं मानकी-मुंडा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मझगांव क्षेत्र में हाल के दिनों में कानून-व्यवस्था, सामाजिक तनाव तथा स्थानीय लोगों से जुड़े विभिन्न मामलों को विस्तार से रखा था। प्रतिनिधिमंडल ने निष्पक्ष कार्रवाई, आम जनता का विश्वास बहाल करने और पुलिस-प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की थी।

शिकायतों और मांगों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने मझगांव थाना प्रभारी में बदलाव का आदेश जारी कर दिया। इसके तहत धीरज कुमार यादव को लाइन हाजिर करते हुए परमेश्वर उरांव को नई जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस कार्रवाई के बाद आदिवासी हो समाज युवा महासभा एवं मानकी-मुंडा संघ ने जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार व्यक्त किया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशासन ने लोकतांत्रिक तरीके से उठाई गई जनभावनाओं का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी कानून के दायरे में रहकर समाजहित से जुड़े मुद्दों को उठाता रहेगा और प्रशासन से निष्पक्ष एवं न्यायपूर्ण कार्रवाई की अपेक्षा रखेगा।

संगठन ने नवनियुक्त थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मझगांव थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी, आम लोगों का पुलिस पर भरोसा बढ़ेगा तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित होगा।

मझगांव थाना में हुए इस प्रशासनिक बदलाव को जिले की महत्वपूर्ण कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के बीच भी इस निर्णय को लेकर दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा।

http://Chaibasa News: मझगांव में आदिवासी समाज की आपात बैठक, हमलों पर जताई चिंता; प्रशासन से दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल

Adityapur Development: ऑल इंडिया मेयर काउंसिल: झारखंड के ₹2500 करोड़ की विकास राशि की वापसी के लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले मेयर संजय सरदार, सौंपा विशेष मांग पत्र, आदित्यपुर ‘इंडस्ट्रियल स्मार्ट अर्बन ग्रोथ मॉडल’ सीतारामपुर डैम को ईको-टूरिज्म हब बनाने का रखा प्रस्ताव