Adityapur VHP District meeting: विश्व हिंदू परिषद की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और राम उत्सव पर चर्चा,नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

Adityapur: विश्व हिंदू परिषद (बीएचपी) की जिला बैठक आदित्यपुर स्थित एशिया भवन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, राम उत्सव और प्रशिक्षण वर्ग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में प्रांत संगठन मंत्री श्री देवी सिंह, विभाग संगठन मंत्री मिथलेश, जिला अध्यक्ष डॉ. जे.एन. दास, विभाग मंत्री अरुण, भगवान सिंह, मंत्री उमाकांत, अजय मिश्रा, अनीता शुक्ला, सानु सिंह, धनंजय स्वर्णकार, रुपेश गोराई, संतोष और किशन गोराई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह बैठक डॉ. जे.एन. दास के जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आयोजित की गई जिसमें कार्यकर्ताओं ने उन्हें गर्मजोशी से अभिनंदन और स्वागत किया। बैठक में महानगर अध्यक्ष अजय जी और महानगर मंत्री भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में संगठन को और मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने और राम उत्सव को भव्य तरीके से मनाने की योजना बनाई गई। इसके अलावा हिंदू समाज को संगठित करने और संगठन की जड़ों को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। इस बैठक के दौरान विश्व हिंदू परिषद ने आने वाले कार्यक्रमों और अभियानों की रणनीति तैयार की जिससे संगठन के कार्यों को और प्रभावी बनाया जा सके।

आदित्यपुर रामनवमी

Adityapur Ram Navami Sewa Shivir: ‘उद्गम’ संस्था लगाएगी भव्य रामनवमी सेवा शिविर; पूर्व CM अर्जुन मुंडा होंगे मुख्य अतिथि, 8 क्विंटल हलवा-पूड़ी और 20 हजार आइसक्रीम का होगा वितरण, विभिन्न अखाड़ों का होगा पारंपरिक अभिनंदन

आदित्यपुर रामनवमी

Adityapur News: आदित्यपुर: श्री श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया गया रामनवमी महोत्सव ​पार्षद अवधेश सिंह के नेतृत्व में हुआ भव्य आयोजन श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया खिचड़ी भोग और शीतल शरबत

आदित्यपुर की कल्पनापुरी

Adityapur News: आदित्यपुर: श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ चैत्र नवरात्र, मनोकामना दुर्गेश्वरी मंदिर में महानवमी पर विशेष हवन और ध्वजारोहण; अशोक विहार और कल्पनापुरी के श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा