Adityapur Vridha Shanti Niketan: रजत जयंती पर वृद्ध शांति निकेतन का वार्षिक मिलन सह वनभोज आयोजित, वरिष्ठ नागरिकों की सेवा भगवान की सेवा तुल्य :पुरेंद्र

Adityapur:वृद्ध शांति निकेतन का वार्षिक मिलन -सह वनभोज का आयोजन रविवार को जय प्रकाश उद्यान में आयोजित किया गया। इस मौके पर वृद्ध शांति निकेतन के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन

वृद्ध शांति निकेतन के वार्षिक आम सभा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए। इस मौके पर अतिथियों में प्रमुख रूप से आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ,झामुमो नेता गणेश महाली, वरीय कांग्रेस नेता दिवाकर झा समेत अन्य गणमान्य शामिल हुए। कार्यक्रम में शिरकत करते हुए पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि सभी वरिष्ठ नागरिक अभिभावक तुल्य हैं, वरिष्ठ नागरिकों की सेवा भगवान की सेवा समान है। वरिष्ठ नागरिक समाज के धरोहर हैं इन्हें सम्मान पूर्वक रखना हमारी बहुमूल्य जिम्मेदारी है। युवाओं का मार्गदर्शन वरिष्ठ नागरिक ही करते हैं। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों का सानिध्य युवाओं के लिए अति आवश्यक हो जाता है।  ग़ौरतलब है  कि बड़े बुजुर्गों के साथ मिलकर ऐसे कार्यक्रम के आयोजन करने से पारस्परिक संबंध मजबूत होते हैं, वृद्ध शांति निकेतन द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस मिलन समारोह में शामिल होने से बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलता है, और उत्साह भी बढ़ता है. कार्यक्रम में सदस्यों के बीच लकी ड्रॉ भी किया गया, जिसमें चुने जाने पर उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सभी सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया  गया.

आयोजन सफल बनाने में प्रमुख रूप से अध्यक्ष जगदीश मंडल, महासचिव निहार रंजन होर, कोषाध्यक्ष बीके कुमार, सचिव आर एस साहू, चंद्रमा पाण्डेय, राजेंद्र प्रसाद, राम गोस्वामी गिरी, एलपी गुप्ता, आरसी रवानी ,अरविंद सिंह, राम नारायण सिंह, एसपी रस्तोगी, एसपी गुप्ता ,बालाकांत झा, एमके झा, महेंद्र मिश्रा, आर एन चौधरी समेत अन्य सदस्यों का योगदान रहा. कार्यक्रम में गत वर्ष स्वर्गवासी हुए सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन राजेंद्र प्रसाद ने किया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!
Go Digit General Insurance

Go Digit General Insurance Consumer Case : Go Digit को बीमा दावा खारिज करना पड़ा भारी, आयोग ने ₹2.34 लाख लौटाने के साथ ₹40 हजार मुआवजे का दिया आदेश चाईबासा के उपभोक्ता की शिकायत पर जिला आयोग का फैसला, बीमा कंपनी को 9% ब्याज भी देना होगा; 45 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो ब्याज बढ़कर 12%

सेल क्वार्टर

Woman Complaint Quarter Occupation : बारिश में ढहा कच्चा घर, सेल का आवंटित क्वार्टर भी नहीं मिला; देवर पर कब्जे का आरोप चार बेटियों के साथ तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर महिला, गुवा थाना में शिकायत देकर आवास खाली कराने की मांग