Adityapur News: आदित्यपुर में 13 जून से सजेगा मुक्केबाजी का महाकुंभ: 18वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप , 22 जिलों के 165 मुक्केबाज दिखाएंगे दम

आदित्यपुर

आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर के एम टाइप दुर्गा पूजा मैदान में 13 से 15 जून तक “18वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप” का भव्य आयोजन होने जा रहा है। झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस त्रि-दिवसीय खेल महाकुंभ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

​डिस्ट्रिक्ट बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी अंकुर सिंह और सेक्रेटरी राजीव वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के 22 जिलों से 165 बालक-बालिका खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। मैचों के निष्पक्ष संचालन के लिए 16 रेफरी तैनात रहेंगे।

Adityapur Land Dispute: आदित्यपुर एस टाइप चौक जमीन विवाद: शंभू नाथ सिंह के समर्थन में उतरे झामुमो नेता गणेश महाली, चंपाई सोरेन पर साधा जमकर निशाना

आदित्यपुर बॉक्सिंग चैंपियनशिप

​तीन दिवसीय कार्यक्रम का शेड्यूल एवं अतिथि:

* ​13 जून (उद्घाटन): शाम 4:30 बजे मुख्य अतिथि टाटा स्टील यूटिलिटीज के एमडी अतुल भटनागर, जुस्को के चीफ देवी पंथला, आनंद बिहारी दुबे और सिविल सर्जन डॉ. साहिर पॉल की गरिमामयी उपस्थिति में उद्घाटन होगा।

* ​14 जून (द्वितीय दिन): खरसावां विधायक दशरथ गागराई मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपनगर आयुक्त पारुल सिंह व किशन सोंथोलिया खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगे।

* ​15 जून (फाइनल व समापन): सोमवार को फाइनल मुकाबले होंगे। इसमें घाटशिला विधायक रामदास सोरेन, पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश और एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।

​आयोजकों के अनुसार, इस प्रतियोगिता से स्थानीय युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और सब-जूनियर मुक्केबाजों को राष्ट्रीय स्तर पर चमकने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा।

Adityapur Water Crisis: आदित्यपुर: ₹395 करोड़ की पेयजल योजना अधर में, जन कल्याण मोर्चा और अधिवक्ता संघ ने दी महाधरना की चेतावनी, ठप होगा आदित्यपुर मेन रोड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *