सरायकेला: राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में असामाजिक तत्वों का तांडव, ग्रिल तोड़कर परिसर में की तोड़फोड़, स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

सरायकेला न्यूज़

सरायकेला। जिला मुख्यालय के बीचो-बीच स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में शुक्रवार देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन घुसकर तोड़फोड़ किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात शरारती तत्वों ने पहले विद्यालय की बाहरी लोहे की ग्रिल को क्षतिग्रस्त किया और फिर परिसर के भीतर प्रवेश कर गए। उपद्रवियों ने स्कूल के अंदर रखे कई महत्वपूर्ण सामानों को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया। घटना की भनक लगते ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने अविलंब इसकी सूचना सरायकेला थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

Saraikela Police Transfer: सरायकेला-खरसावां पुलिस महकमे में फेरबदल, थाना प्रभारियों का तबादला

सरायकेला न्यूज़

​बस स्टैंड चौक क्षेत्र में नशेडियों का आतंक

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, विद्यालय के समीप स्थित बस स्टैंड चौक क्षेत्र में शाम ढलते ही शराबियों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में कुछ युवकों ने इस घिनौनी करतूत को अंजाम दिया है।

​फिलहाल, पुलिस प्रशासन स्कूल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाल रहा है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

http://Chandil Crime :सरायकेला: कपाली के फॉरेस्ट इलाके में युवक की निर्मम हत्या, साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जलाया,परिजनों ने अंगूठी से की शव की पहचान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *