Adityapur: आदित्यपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हंगामा, प्रभात पार्क के पास 10-15 अवैध दुकानों पर चला नगर निगम का बुलडोजर

आदित्यपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान

आदित्यपुर: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-17 स्थित प्रभात पार्क के समीप शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जमकर राजनीतिक ड्रामा और हंगामा हुआ। उपनगर आयुक्त पारुल सिंह की मौजूदगी में नगर निगम की टीम ने जेसीबी चलाकर करीब 10 से 15 अवैध दुकानों को जमींदोज कर दिया।

​कार्रवाई के दौरान वार्ड-18 के पूर्व पार्षद रंजन सिंह और वार्ड-17 की वर्तमान पार्षद नीतू शर्मा के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे मौके पर काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।

Adityapur BJP Protest: झायुमो जिला अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा एकजुट; विधायक चंपाई सोरेन और मेयर संजय सरदार को बदनाम करने की साजिश का आरोप, हेमंत सरकार को घेरा; कहा— अतिक्रमण जिला प्रशासन की कार्रवाई, मेयर और विधायक में है बेहतर तालमेल

आदित्यपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान

​नोटिस के बाद हुई कार्रवाई: निगम

नगर निगम प्रशासन ने दुकानदारों के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रभात पार्क के पास सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था। सभी दुकानदारों को पहले ही आधिकारिक नोटिस देकर जगह खाली करने का समय दिया गया था। नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद ही यह कानूनी कार्रवाई की गई है। निगम ने साफ किया कि सरकारी जमीनों को मुक्त कराने का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Adityapur: आदित्यपुर अतिक्रमण अभियान: चंपाई सोरेन के हस्तक्षेप से कहीं राहत, तो कहीं जारी रहेगा निगम का डंडा, कार्रवाई में हुआ बदलाव

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *