Adityapur BJP Protest: झायुमो जिला अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा एकजुट; विधायक चंपाई सोरेन और मेयर संजय सरदार को बदनाम करने की साजिश का आरोप, हेमंत सरकार को घेरा; कहा— अतिक्रमण जिला प्रशासन की कार्रवाई, मेयर और विधायक में है बेहतर तालमेल

भाजपा की झायुमो

Adityapur (आदित्यपुर) : झायुमो (झारखंड युवा मोर्चा) के जिला अध्यक्ष भुगलू सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन के खिलाफ भाजपा ने एकजुट होकर मोर्चा खोल दिया है। आदित्यपुर एस टाइप स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष गणेश कालिंदी की अध्यक्षता में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

जिसमें भुगलू सोरेन के बयानों की कड़ी निंदा की गई और हेमंत सरकार पर नगर निगम क्षेत्र के विकास कार्यों को ठप्प करने का आरोप लगाया गया।

Saraikela Bjp Protest: झारखंड सरकार के विरुद्ध भाजपा का हल्लाबोल: बिजली-पानी संकट को लेकर सरायकेला में जोरदार धरना, जनता की समस्याओं की अनदेखी पर भाजपा ने खोला मोर्चा

भाजपा की झायुमो

 

विगत दिनों आदित्यपुर-गम्हरिया क्षेत्र में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान पर झायुमो जिला अध्यक्ष द्वारा की गई। बयानबाजी की आलोचना करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि अतिक्रमण हटाने का काम जिला उपायुक्त के निर्देश पर प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। इसमें मेयर या भाजपा की कोई भूमिका नहीं है। नवनिर्वाचित मेयर संजय सरदार आम लोगों के हित और उनकी समस्याओं के निदान के लिए लगातार सक्रिय हैं, जिन्हें झामुमो नेता जानबूझकर बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।

नगर निगम चुनाव के दौरान विधायक चंपई सोरेन द्वारा भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजय सरदार के पक्ष में प्रचार न करने के सवाल पर भाजपा ने स्पष्ट किया कि भाजपा एक परिवार की तरह है। विधायक चंपई सोरेन और महापौर संजय सरदार के बीच पूरा तालमेल है। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के विकास और जनता के हित में जो भी निर्णय होगा, वह विधायक, मेयर और भाजपा संगठन द्वारा संयुक्त रूप से लिया जाएगा।

​उपस्थिति:

इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से गणेश कालिंदी, दिनेश कुमार उर्फ बबलू सिंह, देवेश महापात्रा, किशन प्रधान, गुरजीत सिंह, बिशु महतो, दिनेश साह, नीरु सिंह, सपन दास और पवन महतो सहित पाव सिंह उपस्थित थे।

http://Kharsawan: खरसावां में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ता, ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके भाजपाईयों ने आतिशबाजी कर मनाया विजय उत्सव ​

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु