चाईबासा में पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर प्रशासन की सख्ती, दोपहिया वाहनों को सिर्फ ₹100 का पेट्रोल

पेट्रोल पंप

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने चाईबासा में पेट्रोल-डीजल की बिक्री को लेकर बड़ा फैसला लिया है। शहर में ईंधन की उपलब्धता बनाए रखने और कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से प्रशासन ने पेट्रोल पंपों पर विशेष निगरानी शुरू कर दी है।

 

पेट्रोल पंप

Adityapur Petrol Shortage: जमशेदपुर-आदित्यपुर में पेट्रोल के लिए अफरा-तफरी, नोटबंदी जैसे हालात; घंटों कतार में खड़े लोग, पीएम मोदी के कम खपत के आह्वान का दिखा असर, पेट्रोल पंपों पर तीखी नोकझोंक और हंगामे की स्थिति

प्रशासन के निर्देश के अनुसार अब दोपहिया वाहनों को एक बार में केवल ₹100 तक का पेट्रोल ही दिया जा रहा है। वहीं बोतल, गैलन या अन्य खुले बर्तनों में पेट्रोल-डीजल देने पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

पेट्रोल पंप
                 पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़

 

बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ने और ईंधन की जमाखोरी की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर नियमों का पालन सुनिश्चित कराया।

 

अधिकारियों ने कहा कि यह व्यवस्था अस्थायी रूप से लागू की गई है ताकि सभी उपभोक्ताओं को बराबर मात्रा में ईंधन मिल सके और किसी तरह की अफवाह या कृत्रिम संकट की स्थिति पैदा न हो।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल खरीदें और अफवाहों पर ध्यान न दें। नियमों का उल्लंघन करने वाले पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

http://पेट्रोल पंप के सामने वाहन पार्किंग पर होगी दंडात्मक कार्रवाई, लाइन होटलों में बिक रहे शराब पर रोकने को होगी छापेमारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *