Adityapur Petrol Shortage: जमशेदपुर-आदित्यपुर में पेट्रोल के लिए अफरा-तफरी, नोटबंदी जैसे हालात; घंटों कतार में खड़े लोग, पीएम मोदी के कम खपत के आह्वान का दिखा असर, पेट्रोल पंपों पर तीखी नोकझोंक और हंगामे की स्थिति

आदित्यपुर पेट्रोल पंप हंगामा

आदित्यपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की कम खपत किए जाने के आह्वान के बाद झारखंड सहित औद्योगिक नगरी जमशेदपुर और आदित्यपुर में ईंधन के लिए हाहाकार मच गया है। पिछले दो दिनों से क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ रही है, जहाँ लोग भीषण गर्मी में घंटों अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर हैं।

चाईबासा में पेट्रोल बिक्री पर प्रशासन सख्त, बाइक में 100 रुपये से अधिक ईंधन नहीं

आदित्यपुर पेट्रोल पंप हंगामा

​आशियाना पेट्रोल पंप पर हंगामा

बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे आदित्यपुर पान दुकान चौक स्थित आशियाना पेट्रोल पंप’ पर स्थिति उस वक्त बेकाबू हो गई जब ईंधन लेने आए लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

चिलचिलाती धूप में घंटों खड़े रहने के कारण लोगों का धैर्य जवाब दे गया, जिससे कई बार तीखी नोकझोंक और मारपीट की नौबत तक आ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन ने वितरण व्यवस्था को लेकर जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो स्थिति और बिगड़ सकती है।

​नोटबंदी की यादें हुई ताजा

पंप पर लाइन में लगे एक बाइक सवार ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा, “आज का नजारा देखकर नोटबंदी के वे दिन याद आ गए जब पुराने नोट चलाने के लिए पेट्रोल पंपों पर ऐसी ही लंबी कतारें लगती थीं। 40 मिनट से खड़ा हूँ, लेकिन भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही।”

http://Adityapur ASL Motors Launches: एएसएल मोटर्स में टाटा टिगोर एक्सप्रेस-टी की शानदार लॉन्चिंग; फ्लीट ऑपरेटरों को मिलेगा किफायती विकल्प,पेट्रोल और सीएनजी वर्जन में उपलब्ध हुई नई सेडान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *