Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Chaibasa - अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Chaibasa

अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

By The News24 Live18/09/2025Updated:16/10/2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
IMG 20250918 WA0054
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Chaibasa (चाईबासा) : माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा Civil Appeal No. 1385/2025 एवं अन्य में पारित आदेश से 20-30 बर्षों की सेवा कर चुके झारखण्ड के लगभग तीस हजार शिक्षकों सहित देश के लाखों शिक्षकों की सेवा समाप्त होने एवं प्रोन्नति से वंचित रहने की समस्या के समाधान हेतु आवश्यक पहल के लिए अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ पश्चिमी सिंहभूम ने उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं राज्य के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है.

दो सुत्री मांगों को लेकर मंत्री दीपक विरुवा से मिला अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ

IMG 20250918 WA0054

संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि संसद द्वारा अधिनियमित आर टी ई कानुन 2009 के आलोक में एन सी टी ई की अधिसूचना संख्या 24/2017 के पैरा-4 एवं भारत सरकार के अन्य आदेशों के प्रतिकुल 1.9.2025 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सिविल अपील संख्या 1385/2025 में पारित प्रतिकुल आदेश से झारखण्ड सहित देश के लाखों शिक्षकों की प्रोन्नति और सेवा खतरे में आ गई है. इस निमित माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को तथ्यों से अवगत कराते हुए विशेष कदम उठाने की अपील की गई है.

IMG 20250918 WA0052

महासचिव ने बताया कि पारित न्यायादेश के अनुसार निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम 2009 के तहत शिक्षकों की नियुक्ति से संबंधित न्यूनतम अहर्ता निर्धारण तिथि 23.8.2010 से पूर्व के नियुक्त सेवारत शिक्षकों के लिए भी टी ई टी उतीर्ण करने की अनिवार्यता की गई है. उक्त के आलोक में टी ई टी उतीर्ण नहीं करने की स्थिति में शिक्षकों को न सिर्फ प्रोन्नति से वंचित रहना पड़ेगा बल्कि उन्हें सेवामुक्त भी कर दिया जाएगा जो न्यायसंगत नहीं है. उक्त न्यायादेश से असहमति होने के तथ्य में संघ ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि एन सी टी ई द्वारा 23.8.2010 में जारी के अधिसूचना में टी ई टी उतीर्णता को रखा गया है परंतु इसी अधिसूचना के पैरा-4 में पूर्व के नियुक्त सेवारत शिक्षकों को इससे मुक्त रखा गया है जिसे न्यायादेश में ओवरलुक कर दिया गया है. इसके अलावे निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम (संशोधित) 24/2017 में भी 23.8.2017 से पूर्व के नियुक्त शिक्षकों को टी ई टी उतीर्णता की अधिसूचना से ही मुक्त किया जा चुका है. जिला महासचिव ने कहा कि एन सी टी ई ने भी सर्वोच्च न्यायालय में समर्पित शपथपत्र में भी उक्त बिंदुओं को स्पष्ट किया है.

IMG 20250918 WA0053

मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित ज्ञापन में संगठन ने झारखण्ड के लगभग तीस हजार शिक्षकों की सेवा संरक्षित रखने तथा उनकी वरीयता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए विधायिका की प्रदत व्यवस्था के प्रतिकुल पारित उक्त न्यायादेश के विरुद्ध सरकार के स्तर से पुनर्विचार याचिका दायर करने का अनुरोध किया है. साथ ही देश के प्रधानमंत्री से देश के लाखों शिक्षकों की सेवा संरक्षित करने हेतु यथोचित समीक्षा करने के निमित आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपने वालों में महासचिव के अलावे अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ, कोल्हान प्रमण्डल के अध्यक्ष अजय साहू, जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिंह के अलावे काफी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं.

http://अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश इकाई ने 19 नवंबर को मुख्यमंत्री के आवास घेराव करने का लिया निर्णय

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
akhil jharkhand shikshak sangh chaibasa Chaibasa ki khabren jharkhand jharkhand news west singhbhum
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

Adityapur land dispute:मांझीटोला जमीन विवाद: लुथू माझी ने लगाया पार्षद बरजोराम हांसदा पर जबरन कब्जा और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप

12/12/2025

चाईबासा : नौकरी के नाम पर दुष्कर्म का आरोपी लालजी राम तियू गिरफ्तार, पूर्व में भी कई मामले दर्ज

12/12/2025

रांची : केंद्रीय सरना समिति की महिला अध्यक्ष निशा भगत ने कराया मुंडन, धर्मांतरण विरोध को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

12/12/2025

LATEST UPDATE

Adityapur land dispute:मांझीटोला जमीन विवाद: लुथू माझी ने लगाया पार्षद बरजोराम हांसदा पर जबरन कब्जा और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप

12/12/2025

चाईबासा : नौकरी के नाम पर दुष्कर्म का आरोपी लालजी राम तियू गिरफ्तार, पूर्व में भी कई मामले दर्ज

12/12/2025

रांची : केंद्रीय सरना समिति की महिला अध्यक्ष निशा भगत ने कराया मुंडन, धर्मांतरण विरोध को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

12/12/2025

Saraikela JLKM News: न्यायिक अभिरक्षा में बंद नेता से मुलाक़ात पर रोक, जयराम महतो ने पुलिस पर सवाल उठाए

12/12/2025

कफ सिरप काला कारोबार: रांची के शैली ट्रेडर्स समेत 25 ठिकानों पर ईडी का छापा

12/12/2025

नेपाल के बौद्ध मठों में ले जाए जा रहे झारखंड के 27 आदिवासी बच्चे; चाईबासा पुलिस ने मानव तस्करी का केस दर्ज किया

12/12/2025

जमशेदपुर सहित कई शहरों में BSNL की स्थिति बेहद खराब, उपभोक्ता परेशान

12/12/2025

चाईबासा भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मंडल अध्यक्षों का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न

12/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d