Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Chaibasa - नोवामुंडी बीडीओ पप्पु रजक के खिलाफ राशन डीलर संघ ने खोला मोर्चा
Chaibasa

नोवामुंडी बीडीओ पप्पु रजक के खिलाफ राशन डीलर संघ ने खोला मोर्चा

बीडीओ पर लगाया गया गंभीर आरोप
By The News24 Live18/09/2025Updated:16/10/2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
IMG 20250918 WA0058
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Gua (गुआ) : नोवामुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पप्पु रजक के खिलाफ प्रखंड राशन डीलर संघ ने नाराजगी जताते हुए मोर्चा खोल दिया है. दरअसल, जिला स्तर से जारी निर्देशों को गंभीरता से नहीं लेने और मनमानी रवैये के आरोप में शुक्रवार को यह विवाद गहराया. प्रखंड सभागार में आपूर्ति विभाग के ई-केवाईसी को लेकर बैठक प्रस्तावित थी. इस बैठक के लिए जिला से सदर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुशील कांडीर को प्रतिनियुक्त किया गया था.

IMG 20250918 WA0058

विधायक हाटगम्हारिया प्रखंड कार्यालय में बीडीओ व सीओ के साथ की बैठक, दिए कई दिशा निर्देश

सूत्रों के अनुसार, जैसे ही सुशील कांडीर राशन डीलरों संग सभागार पहुंचे, बीडीओ पप्पु रजक ने कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करते हुए सभी को बाहर निकाल दिया. इस घटना से आक्रोशित डीलर संघ ने बैठक का बहिष्कार करते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक पप्पु रजक इस प्रखंड में पदस्थापित रहेंगे, वे किसी भी बैठक में शामिल नहीं होंगे. डीलर संघ ने इसकी शिकायत कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति अध्यक्ष मंजीत प्रधान से की. मंजीत प्रधान ने इस प्रकरण को गंभीर मानते हुए उपायुक्त से बीडीओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई, निलंबन एवं स्थानांतरण की अनुशंसा करने की मांग की.

बीडीओ पर लगाया गंभीर आरोप

उन्होंने बीडीओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रखंड के अधिकांश पंचायत प्रतिनिधि भी उनसे नाराज हैं. आरोप है कि बीडीओ प्रखंड कार्यालय में दिखावे के लिए ही आते हैं. दोपहर 12 बजे कार्यालय पहुंचते हैं और एक घंटे बाद ही चले जाते हैं. अधिकतर समय टाटा स्टील गेस्ट हाउस में आराम फरमाने की चर्चा रहती है. साथ ही, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक कार्यों में भी लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है. अपने अधीनस्थ कर्मियों से भी उनका तालमेल ठीक नहीं है. मंजीत प्रधान ने दो टूक कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो डीलर संघ के आंदोलन को व्यापक समर्थन दिया जाएगा.

http://नोवामुंडी में एम डी एम खाकर एक बच्ची की मौत, बीस आक्रांत, क्षेत्र में हड़कंप, घटना ने अपने पीछे छोड़े दर्जन भर प्रश्न

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
bdo chaibasa chaibasa news jharkhand jharkhand news novamundi west singhbhum
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025

Saraikela Swadeshi Jagran Manch: ‘आत्मनिर्भर भारत का आधार है स्वदेशी’ — गम्हरिया सम्मेलन में बोले बन्दे शंकर सिंह, जिला कमिटी का हुआ विस्तार

07/12/2025

LATEST UPDATE

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025

Saraikela Swadeshi Jagran Manch: ‘आत्मनिर्भर भारत का आधार है स्वदेशी’ — गम्हरिया सम्मेलन में बोले बन्दे शंकर सिंह, जिला कमिटी का हुआ विस्तार

07/12/2025

Gamharia Blood Donation: झारखंड जीवन ज्योति फाउंडेशन का 7वां रक्तदान शिविर आयोजित, रक्तदाताओं का दिखा उत्साह

07/12/2025

Adityapur Shaurya Diwas 2025 सरायकेला: विहिप ने धूमधाम से मनाया ‘शौर्य दिवस’, आदित्यपुर में कार सेवकों को किया गया सम्मानित

06/12/2025

32वीं एसआर रूंगटा ए-डिवीजन लीग, 2025-26 हिमांशु शर्मा का नाबाद शतक – सेरसा चक्रधरपुर ने स्टूडेंट क्लब चाईबासा को 6 विकेट से हराया

06/12/2025

महाराष्ट्र पहुंचे प्रीतम भाटिया का शिवाजी महाराज के वंशज नामदेव जाधव और प्रेस क्लब सदस्यों ने किया भव्य स्वागत

06/12/2025

SARAIKELA: JMT plant workers protest: जेएमटी प्लांट के मजदूर साढ़े तीन साल से बेरोजगार, आरकेएफएल पर एनसीएलटी आदेश उल्लंघन का आरोप

06/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d