Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Chaibasa - आदिवासी समाज ने दिया मंत्री, सांसद और विधायक को 23 सितंबर तक का अल्टीमेटम
Chaibasa

आदिवासी समाज ने दिया मंत्री, सांसद और विधायक को 23 सितंबर तक का अल्टीमेटम

कहा :- मूल आदिवासी समाज पर अस्तित्व, अस्मिता, धर्म-संस्कृति, हाषा-भाषा, आरक्षण और मूल अधिकारों पर मंडरा रहा खतरा
By The News24 Live18/09/2025Updated:16/10/2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
IMG 20250918 184456
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Chaibasa (चाईबासा) : कोल्हान आदिवासी एकता मंच के बैनर तले आदिवासी समाज ने आदिवासी मंत्री, सांसद और विधायक को 23 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया. कोल्हान आदिवासी एकता मंच के अध्यक्ष सह बिहार सरकार में डिप्टी स्पीकर रहे देवेन्द्र चांपिया ने कहा कि आदिवासियों के अस्तित्व, अस्मिता एवं पहचान बचाने अथवा कुड़मी-महतो का आदिवासी बनने की मांग पर मंत्री, सांसद और विधायक को अपना पक्ष लिखित एवं सार्वजनिक रूप से स्पष्ट करने का अल्टीमेटम ज्ञापन सौंपा गया.

IMG 20250918 184456

http://Adityapur Kudmi Adivasi demand: कुड़मी समाज को आदिवासी दर्जा दिलाने की मांग, 20 सितंबर को 100 स्थानों पर रेल रोको आंदोलन को बनाये सफ़ल: लालटू महतो

कोल्हान आदिवासी एकता मंच के माध्यम से झारखण्ड के सभी आदिवासी संगठन कुड़मी-महतो समुदाय की मांग का स्पष्ट विरोध करती हैं. झारखंड सहित कोल्हान क्षेत्र के आदिवासियों के अस्तित्व, अस्मिता, पहचान, संस्कृति, भाषा एवं संवैधानिक अधिकारों पर प्रत्यक्ष खतरा मंडरा रहा है. कुड़मी-महतो समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) में शामिल करने की मांग से आदिवासी समाज के अधिकारों, मूल पहचान और आरक्षण व्यवस्था पर गंभीर आघात होगा. इस दौरान माननियों से आदिवासियों की आंदोलन और कुडमी महतो की मांग पर विस्तार से समाज के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा किया गया. साथ ही यह भी चर्चा किया गया कि आने वाले समय में इसका क्या परिणाम किसके साथ होगा.

IMG 20250918 184507

मंत्री, सांसद और विधायक को दिए गए अल्टीमेटम ज्ञापन ने स्पष्ट कहा गया कि कुड़मी-महतो कभी भी भारत की स्वतंत्रता से पूर्व या बाद में आदिवासी सूची में नहीं रहे हैं. अतः संविधान एवं ऐतिहासिक आधारों पर उनकी एसटी सूची में शामिल करने की कोई विधि-सम्मत व युक्तिसंगत मांग नहीं बनती है। यदि कुड़मी महतो को एसटी सूची में शामिल किया गया तो इससे मूल आदिवासी समाज का अस्तित्व, अस्मिता, धर्म-संस्कृति, हाषा-भाषा तथा आरक्षण पर आघात पहुंचेगा और मूल अधिकारों का हनन होगा.

श्री चंपिया ने कहा कि जनता एवं समाज का समग्र मत है कि 23 सितंबर तक सभी जनप्रतिनिधि अपनी राय/मन्तव्य सर्वजनिक रूप से स्पष्ट करनी होगी अन्यथा आदिवासी समाज द्वारा जनप्रतिनिधियों के आवास का घेराव, चुप्पी तोडो-गद्दी छोडो जैसे आंदोलन करेगी. जरूरत पडी तो नेपाल की तर्ज पर कार्रवाई हेतु समाज बाध्य होगा. वहीं, राज्य/केंद्र सरकार कुडमी-महतो मांग के पक्ष में कार्रवाई करती है या कुडमी महतो को आदिवासी बनाने की मार्ग प्रस्तत होती है तो इसका सारा जबाबदेही/दोषी वर्तमान सांसद/विधायक होगें. यदि राज्य/केंद्र सरकार इस मांग के पक्ष में कोई कार्रवाई करती है, तो आदिवासी समाज व्यापक विरोध आंदोलन 72 घंटे की आर्थिक नाकेबंदी सहित चरणबद्ध अंदोलन भी करेगा.

ज्ञापन सौंपने के दौरान मंच के अध्यक्ष देवेन्द्र नाथ चंपिया,मानकी मुंडा संघ के अध्यक्ष गणेश पाट पिंगुवा, मंच के सचिव रवि बिरूली, विर सिंह बिरूली, कोषाध्यक्ष रमाय पुरती, संचु तिर्की, अशोक कुमार नाग, मदन बोदरा, रेयांश सामड, राहुल पुरर्ती,पंकज बंकिरा, रविन्द्र गिलुवा, सुमित सिंह मुंडा,आकाश हेंब्रम सहित काफी संख्या में विभिन्न आदिवासी समाज के लोग शामिल थे.

गोलीकांड शहीदों को चम्पाई सोरेन का नमन, आदिवासी अस्मिता की रक्षा को आंदोलन तेज करेंगे चम्पाई सोरेन

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
#adivasi #Adivasi Ho Samaj Yuva Mahasabha chaibasa Chaibasa ki khabren chaibasa news jharkhand jharkhand adivasi jharkhand news Kolhan
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025

Saraikela Swadeshi Jagran Manch: ‘आत्मनिर्भर भारत का आधार है स्वदेशी’ — गम्हरिया सम्मेलन में बोले बन्दे शंकर सिंह, जिला कमिटी का हुआ विस्तार

07/12/2025

LATEST UPDATE

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025

Saraikela Swadeshi Jagran Manch: ‘आत्मनिर्भर भारत का आधार है स्वदेशी’ — गम्हरिया सम्मेलन में बोले बन्दे शंकर सिंह, जिला कमिटी का हुआ विस्तार

07/12/2025

Gamharia Blood Donation: झारखंड जीवन ज्योति फाउंडेशन का 7वां रक्तदान शिविर आयोजित, रक्तदाताओं का दिखा उत्साह

07/12/2025

Adityapur Shaurya Diwas 2025 सरायकेला: विहिप ने धूमधाम से मनाया ‘शौर्य दिवस’, आदित्यपुर में कार सेवकों को किया गया सम्मानित

06/12/2025

32वीं एसआर रूंगटा ए-डिवीजन लीग, 2025-26 हिमांशु शर्मा का नाबाद शतक – सेरसा चक्रधरपुर ने स्टूडेंट क्लब चाईबासा को 6 विकेट से हराया

06/12/2025

महाराष्ट्र पहुंचे प्रीतम भाटिया का शिवाजी महाराज के वंशज नामदेव जाधव और प्रेस क्लब सदस्यों ने किया भव्य स्वागत

06/12/2025

SARAIKELA: JMT plant workers protest: जेएमटी प्लांट के मजदूर साढ़े तीन साल से बेरोजगार, आरकेएफएल पर एनसीएलटी आदेश उल्लंघन का आरोप

06/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d